{"_id":"5b32882f4f1c1bf66e8ba3f4","slug":"153003832017-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसून ने दी दस्तक, झमाझम हुई बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसून ने दी दस्तक, झमाझम हुई बारिश
Updated Wed, 27 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। जिले में मंगलवार को हुई झमाझम बारिश के मानसून ने दस्तक दे दी। लोगों को गर्मी से राहत मिली और किसानों को भी सुकून मिला। निचले इलाकों में जल जमाव से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम में 70 फीसदी नमी और तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की कमी आई।
आसमान में सोमवार की रात से ही बादल छाए रहे। बदली की वजह से मंगलवार को दिन में भी राहत रही वहीं शाम करीब चार बजे अचानक तेजी से मानसूनी बादल आकाश में घिर आए और बारिश होने लगी। एक घंटे तक हुई झमाझम बारिश से पूरा शहर जलमग्न हो गया। नगर पालिका क्षेत्र के निचले इलाके नगर के मल्हनी पड़ाव रोड, मोहल्ला मीरमस्त, मुन्ना टोला, खासनपुर आदि पानी से भर गए जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ग्रामीण इलाके भी जलमग्न हो गए। खेतों में पानी भर गया। किसानों ने बताया कि मक्का, बाजरा, उड़द, अरहर जैसी खरीफ की फसलों की बुआई के लिए मौसम अनुकूल हो गया है। मौसम साफ होते ही बुआई कर दी जाएगी। मौसम विज्ञानी डा. डीपी उपाध्याय का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से चले मानसून ने बिहार के रास्ते यूपी में दस्तक दे दी है। सोमवार को जहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा वहीं मंगलवार को तापमान घटकर 37 डिग्री तक पहुंच गया। मछलीशहर प्रतिनिधि के अनुसार शाम को करीब चार बजे आसमान में अंधेरा छा गया और देखते ही देखते बारिश शुरू हो गई। कस्बे में जगह जगह पानी भर गया। जिससे सड़कें काफी देर तक पानी में डूबी रहीं। बरईपार प्रतिनिधि के अनुसार पहली बारिश में ही स्थानीय बाजार में जलभराव हो गया। बारिश से पहले नाली की सफाई न होने से समस्या उत्पन्न हुई है। धान की नर्सरी के लिए बारिश काफी फायदेमंद है। सकरा गाव के किसान श्री नारायण पांडेय ने कहा कि मानसून की पहली बारिश से राहत मिली है। अब खरीफ की फसलों की बुवाई हो जाएगी। मडियाहूं, केराकत, शाहगंज, बदलापुर, खुटहन, बक्शा, इलाकों में भी बारिश हुई।