{"_id":"5b2bf0a24f1c1bab6e8b9234","slug":"15296063088-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूंजीपतियों के हाथ की कठपुतली है भाजपा सरकार-इंद्रभुवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूंजीपतियों के हाथ की कठपुतली है भाजपा सरकार-इंद्रभुवन
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदलापुर / घनश्यामपुर। भाजपा की जन विरोधी नीतियों के कारण देश में अवसरवादी शक्तियां बढ़ रही है। जिसके चलते केंद्र व प्रदेश की सरकार पूंजीपतियों के हाथ की कठपुतली बन गई है। देश के गरीब किसानों की दशा दिन-प्रतिदिन दयनीय होती जा रही है। उक्त बातें जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह ने गुरुवार को कस्बे के जूनियर हाई स्कूल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त की।
उन्होंने कहा कि सत्ता की भूखी भाजपा सरकार देश की एकता व अखंडता के साथ खिलवाड़ कर रही है। परिणाम स्वरूप देश की सीमाएं आज सुरक्षित नहीं है। पार्टी के प्रदेश सदस्य रामचंद्र मिश्र ने कहा कि इस सरकार की सभी योजनाएं हवा-हवाई साबित हो रही हैं। जिसका लाभ कुछ खास ही लोगों को मिल रहा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव जयशंकर दुबे ने कहा कि देश की जनता भाजपा के कुशासन से ऊब चुकी है और कांग्रेस की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कमला प्रसाद तिवारी व संचालन अवनीश पांडेय ने किया। सम्मेलन में वरिष्ठ नेता मोतीलाल गुप्त, राकेश मिश्र, सुरेंद्र शर्मा, बाबूराम यादव, विवेक यादव, सत्यव्रत उपाध्याय, रमापति मिश्र आदि उपस्थित रहे।