फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बाढ़ से निपटने की प्रशासन ने की तैयारी पूरी

बाढ़ से निपटने की प्रशासन ने की तैयारी पूरी

Fri, 22 Jun 2018 12:12 AM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
बाढ़ से निपटने की प्रशासन ने की तैयारी पूरी
जौनपुर। मानसून आने से पहले ही जिले में बाढ़ से निपटने की तैयारी प्रशासन द्वारा पूरी कर ली गई है। इस दौरान गोताखोरों, नाविकों और नाव का भी चयन कर लिया गया है। वहीं प्रभावित होने वाले इलाकों में 44 बाढ़ चौकी स्थापित करने के लिए स्थान चयनित कर लिया गया है। साथ ही बाढ़ से नियंत्रण के लिए दो स्थाई नियंत्रण कक्ष बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में गोमती व सई नदी में बाढ़ आने से सबसे अधिक केराकत, बदलापुर व सदर तहसील में भयावह स्थिति रहती है। शेष तहसीलों में बाढ़ की स्थिति सामान्य रहती है। लोगों को बाढ़ की विभिषिका से बचाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई है। इसके लिए सिंचाई विभाग, पशु पालन विभाग व स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों से कार्य योजना तैयार करा ली गई है। वहीं शहर क्षेत्र में 73 कर्मचारियों और ग्रामीण क्षेत्र में 129 कर्मचारियों को बाढ़ कार्य में लगाने की तैयारी पूरी कर ली गई। संचारी रोग नियंत्रण कक्ष और जिला चिकित्सालय में स्थाई नियंत्रण कक्ष बनाया जाएगा। दो सचल दल भी बनाए गए हैं, जिनके द्वारा हमेशा बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया जाएगा। 18 विस्थापित शिविर लगाया जाएगा। जिसमें बाढ़ से प्रभावित लोगों को रखा जाएगा। जिसके लिए स्थानों का चयन कर लिया गया है। बाढ़ में डूबने वालों को बचाने के लिए गोताखोरों सहित नावों व नाविकों का भी चयन किया गया। इसके अलावा सभी छह तहसीलों में बाढ़ चौकी भी बनाई जाएगी। जिसमें सदर तहसील में नौ, केराकत तहसील में 14, शाहगंज में चार, मछलीशहर में पांच, बदलापुर में सात, मड़ियाहूं में पांच बाढ़ चौकी बनाई जाएगी। बाढ़ चौकी बनाने के लिए भी स्थानों का चयन कर लिया गया है।
विज्ञापन


बाढ़ से निपटने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बाढ़ आने पर तैयारियों के मुताबिक कार्य किया जाएगा।
आरपी मिश्रा
अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed