{"_id":"5b2bf0934f1c1bed778b5482","slug":"152960629320-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्य निर्र्धारित कर आगे बढ़ने से मिलती है सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्य निर्र्धारित कर आगे बढ़ने से मिलती है सफलता
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केराकत। क्षेत्र के रतनूपुर बाजार में सम्मान समारोह का आयोजन कर बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। रिटायर्ड एयरफोर्स कमांडर घनश्याम गुप्ता के नेतृत्व में क्षेत्र के विभिन्न गांव के यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 75 प्रतिशत से ऊपर अंक अर्जित करने वाले छात्रों को शिवराम पुर निवासी कानपुर में तैनात असिस्टेंट कमिश्नर उद्योग नीरज सिंह ने बच्चों को सम्मानित किया। श्री सिंह ने विपरीत परिस्थितियों से डटकर मुकाबला करते हुए पूरे मनोयोग के साथ लक्ष्य हासिल करने के लिये तैयार रहने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण परिवेश में बच्चों के लिए तमाम चुनौतियां होती है। आर्थिक कमजोरी के कारण कभी-कभी साथ के लोग छोटी मोटी नौकरी पा जाते हैं। उसका भी मानसिक दबाव बड़े लक्ष्य को लेकर तैयारी करने वाले छात्रों को झेलना होता है। यदि छात्र जीवन में भटकाव से दूर रहकर मनोयोग से तैयारी करें तो सफलता अवश्य कदम चूमेगी। सम्मानित होने वाले छात्र छात्राओं में तास्सु जायसवाल, आकाश यादव, आंचल पांडेय, जया यादव, तनु जायसवाल, सचिन कुमार अमन शर्मा सहित लगभग 16 छात्र शामिल रहे। इस मौके पर समाजसेवी ध्रुव कुमार सिंह, ओम प्रकाश शुक्ला, सुरेंद्र गुप्ता, हरिराम पाल, चंद्रभान सिंह, शम्भू नाथ यादव, समर बहादुर आदि मौजूद थे।