फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सल्फर, जिंक, नाइट्रोजन व फास्फेट की है भारी कमी

सल्फर, जिंक, नाइट्रोजन व फास्फेट की है भारी कमी

Fri, 22 Jun 2018 12:08 AM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
सल्फर, जिंक, नाइट्रोजन व फास्फेट की है भारी कमी
जौनपुर। जिले के सभी ब्लॉकों में नाइट्रोजन, जिंक व फास्फेट की कमी है। जबकि करंजाकला व सिकरारा ब्लॉक को छोड़ दिया जाए तो सभी ब्लॉकों में सल्फर की भी कमी है। अगर इन पोषक तत्वों की कमी को दूर नहीं किया गया तो उपज प्रभावित होगी। जिससे किसानों को दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। इस वर्ष 32337 मृदा नमूने लिए गए हैं। जिसमें अभी तक 12257 मृदा नमूनों की जांच की गई है। लेकिन अभी तक एक भी किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण नहीं किया गया है।
विज्ञापन

किसानों की आय दोगुनी करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मृदा नमूनों को लेकर जांच कर किसानों को वितरित करने व किसानों को अनुदान पर बीज व यंत्र वितरित करने सहित अन्य योजनाओं का संचालन किया गया है। जिसके तहत कृषि विभाग द्वारा खेती-किसानी करने वालों का पूरा सहयोग कर रहा है। जिले में ग्रिड के आधार पर किसानों के खेत से मृदा का नमूना लिया जा रहा है। जिसकी जांच कर मृदा स्वास्थ्य कार्ड किसानों को वितरित किया जाता है। जिससे किसानों को अपने खेत में कमी रहने वाले पोषक तत्वों की कमी का पता चल सके। जिसे दूर कर किसान अपनी उपज बढ़ा सके। लेकिन कृषि विभाग इस कार्य में सफल नहीं हो पा रहा है। हालत यह है कि पिछले वित्तीय वर्ष में 42563 के सापेक्ष मात्र 42220 नमूना लिए गए था। इस दौरान 327957 किसानों से लिए गए मृदा नमूना की जांच कर मात्र 168015 किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण किया गया है। जबकि वर्तमान वित्तीय वर्ष में अभी तक 42806 किसानों के नमूनों की जांच की गई है। लेकिन अभी तक मृदा स्वास्थ्य कार्ड एक भी किसानों को नहीं दिया गया है।
विज्ञापन




जौनपुर। धर्मापुर ब्लॉक में नाईट्रोजन, फास्फेट व जिंक, बक्शा में नाईट्रोजन, फास्फेट, लोहा, जिंक व सल्फर, करंजाकला में नाईट्रोजन, फास्फेट व जिंक, सिकरारा में नाईट्रोजन, फास्फेट व जिंक, सिरकोनी में नाईट्रोजन, फास्फेट, सल्फर व जिंक, केराकत में नाईट्रोजन, फास्फेट, सल्फर व जिंक, डोभी में नाईट्रोजन, फास्फेट, लोहा, सल्फर व जिंक, जलालपुर में नाईट्रोजन, फास्फेट, सल्फर व जिंक, मुफ्तीगंज में नाईट्रोजन, फास्फेट व जिंक, मछलीशहर में नाईट्रोजन, फास्फेट, सल्फर व जिंक, मुगराबादशाहपुर में नाईट्रोजन, फास्फेट, सल्फर व जिंक, सुजानगंज में नाईट्रोजन, फास्फेट, सल्फर व जिंक, मड़ियाहूं में नाईट्रोजन, फास्फेट, सल्फर व जिंक, रामनगर में नाईट्रोजन, फास्फेट, सल्फर व जिंक, रामपुर में नाईट्रोजन, फास्फेट, सल्फर व जिंक, बरसठी में नाईट्रोजन, फास्फेट, सल्फर, लोहा व जिंक, बदलापुर में नाईट्रोजन, फास्फेट, सल्फर, लोहा व जिंक, महराजगंज में नाईट्रोजन, फास्फेट, सल्फर व जिंक, शाहगंज में नाईट्रोजन, फास्फेट, सल्फर व जिंक, खुटहन में नाईट्रोजन, फास्फेट, सल्फर व जिंक, सुईथाकला में नाईट्रोजन, फास्फेट, सल्फर व जिंक की भारी कमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन





शासन द्वारा चालू वित्तीय वर्ष में लिए जाने वाले मृदा नमूूनों की जांच कर 31 दिसंबर 2018 के अंदर स्वास्थ्य कार्ड वितरित करने का निर्देश दिया गया है। पिछले वित्तीय वर्ष में हुए मृदा नमूनों की जांच से संबंधित किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण किया जा रहा है। साथ ही किसानों को यह कार्ड वितरित करते समय पोषक तत्वों की कमी व उसे दूर करने के उपाय बता दिए जाते हैं। जिसमें विभाग भी सहयोग करता है।
जय प्रकाश
उप कृषि निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed