{"_id":"5b2bf0874f1c1b254d8b7b3c","slug":"152960628112-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू ने कलेक्ट्रेट परिसर में की पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू ने कलेक्ट्रेट परिसर में की पंचायत
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। भारतीय किसान यूनियन ने किसानों की समस्या को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में पंचायत कर जिलाधिकारी को पत्रक सौंप कर समस्या के निस्तारण किए जाने की मांग की। राजनाथ यादव की अध्यक्षता में हुई पंचायत में किसानों को खेती के लिए सुविधाएं दिलाए जाने की मांग की गई। इस अवसर पर राजनाथ यादव ने कहा कि नगर निगम में लगी चौधरी महेंद्र सिंह की प्रतिमा हटा दी गई थी। जिसे फिर से लगवाया जाए। किसानों को सस्ते दर पर जैविक खाद, बिजली, पानी मुहैया कराया जाए। बीस घंटे बिजली दी जाए। हर न्याय पंचायत स्तर पर कोल्ड स्टोरेज की सुविधाएं दी जाए। पेट्रोल और डीजल को भी जीएसटी के दायरे के लाया जाए। संसद में कृषि बजट लाया जाए। सांसद और विधायकों की तरह किसानों को भी पेंशन की सुविधा दी जाए। किसानों के साथ सरकार द्वारा किए गए वादे को पूरा किया जाए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। गरीब परिवार के बच्चों को नि:शुल्क कपड़ा, भोजन, शिक्षा आदि की सुविधा दी जाए आदि मांगे रहीं। पंचायत के बाद किसान नेताओं ने 11 सूत्री मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपकर मांगों को पूरा कराए जाने की मांग की। इस मौके पर बाबू राम, सीताराम, खलील, ओंकार नाथ, रमेश, सुरजन, अमरनाथ, समरजीत, हृदय नारायण, लाल बहादुर, विनय, इंद्रजीत, जगदंबा, राजदेव, किरन तिवारी, सुनीता, शारदा, लीलावती, धनदेई, प्रमीला, सुशीला, सरोजा, चिंता, ऊषा, रतन, मीना, शीला, पटेल, सबिता, नीशा आदि मौजूद थी।
विज्ञापन