फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   दस वर्ष में बदल जाएगी देश की तस्वीर

दस वर्ष में बदल जाएगी देश की तस्वीर

Fri, 22 Jun 2018 12:08 AM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
दस वर्ष में बदल जाएगी देश की तस्वीर
बक्शा। प्रभारी मंत्री डा. रीता बहुगुणा जोशी के देखरेख में गैरीकला एवं पनिकपुरा भोसिला गांव में बुधवार की रात्रि चौपाल लगाया गया। ग्राम विकास अधिकारी द्वारा काम लापरवाही बरतने की शिकायत पर उन्हें निलंबित करने का आदेश दिया। चौपाल में जनता की समस्या को सुनकर निस्तारण करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

गैरीकला गांव में दूसरी बार चौपाल में पहुंची कैबिनेट मंत्री डा. रीता बहुगुणा जोशी ने ग्रामीणों से समस्याओं को पूछा। उन्होंने पूर्व की कुछ खामियों का अवलोकन किया। पूरा होने पर संतुष्ट दिखीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में देश की तस्वीर दस वर्ष में पूरी तरह बदल जाएगी। पूर्व की सरकारें जाति पाति में बटी रही। योगी सरकार में हुई पुलिस भर्ती में किसी का भी एक रुपया नहीं लगा। उन्होंने लोगों को आह्वान किया कि युवा हताश न हो जल्द ही प्रदेश में चार लाख नौकरियों निकल रही है। इस पारदर्शी सरकार में भ्रष्टाचार नहीं होने पाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 17 हजार गावों में सरकार के मंत्रियों ने चौपाल लगा सीधे ग्रामीणों को लाभ दिला चुके है। गावों में फ्री वाई फाई कनेक्शन दिया जा रहा है। पूर्व की सरकार सात हजार मीट्रिक टन गेहूं की खरीद किया था। परंतु योगी सरकार 58 हजार मीट्रिक टन गेंहू की खरीद किसानों से कर चुकी है। सांसद केपी सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की चार वर्ष में डेढ़ सौ योजनाएं धरातल पर हैं। विपक्ष के पास विरोध करने के लिए मुद्दों का अभाव है। प्रभारी मंत्री वहां से पनिकपुरा गांव में लगे चौपाल में पहुंचीं। ग्रमीणों से चौपाल में ग्राम विकास अधिकारी दिनेश सिंह की जमकर शिकायत की। ग्रामीणों की शिकायत एवं खामियों को गंभीरता से लेते हुए मंत्री ने जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी को तत्काल दिनेश सिंह को निलंबित करने का आदेश दिया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय, सतीश सिंह, राजमणि सिंह, एसडीएम सदर प्रियंका प्रियदर्शिनी, पंकज मिश्र, अरुण उपाध्याय, शैलेन्द्र दूबे, अवनीश दूबे, भूपेश सिंह, सूर्यप्रकाश चौबे, जयप्रकाश गुप्ता, आशीष जायसवाल, संदीप तिवारी, बीडीओ राम सुंदर भारती, सुधाकर सहिं, महेश तिवारी, सुनील यादव, एडीओ पंचायत चन्द्रप्रकाश सिंह ग्राम प्रधान आरती सरोज आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed