फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बहरी-भवानीगंज मार्ग गड्ढो में तब्दील

बहरी-भवानीगंज मार्ग गड्ढो में तब्दील

Fri, 22 Jun 2018 12:04 AM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
बहरी-भवानीगंज मार्ग गड्ढो में तब्दील
नेवढ़िया। क्षेत्र के बहरी-भवानीगंज सड़क पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। सड़क की गिट्टियां उखड़ चुकी हैं। एक दर्जन गांवों के लोगों का इसी रास्ते से आवागमन होता है। कई वर्षों से इस मार्ग का मरम्मत नहीं हुआ। जिससे मार्ग पूरी तरह से टूट गया है। सड़क पर गिट्टियां बिखर गई हैं। जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग पर पैदल चलना दूभर हो गया है। गिट्टिायां उखड़ने से सड़क पर गड्ढे बन गए हैं। जिससे आए दिन वाहन से गिरकर राहगीर घायल होते रहते हैं। क्षेत्र के साहब दुबे, चंद्रेश, इंद्रेश, मिथिलेश, मुन्ना आदि का कहना है कि इस मार्ग पर काफी दिनों से मरम्मत नहीं कराई है। कारण इसकी हालत जर्जर हो गई है। लोगों द्वारा क्षेत्रीय विधायक सांसद व जिला प्रशासन से कई बार शिकायत की गई। लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं हुआ। इस मार्ग से होकर क्षेत्र के कई गांवों के लोग वाराणसी व भदोही जनपद के लिए जाते हैं। क्षेत्रीय लोगों ने जिला प्रशासन व क्षेत्रीय जन प्रतिनिधि से सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed