{"_id":"5b2bef9c4f1c1bca228b6cc0","slug":"15296060453-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लास्ट हो गया फीडर का पैनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लास्ट हो गया फीडर का पैनल
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंगराबादशाहपुर। 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र मुंगराबादशाहपुर में नगर फीडर का आउटगोइंग पैनल गुरुवार को ब्लास्ट हो गया। पुराना पैनल जर्जर हो गया था। उसे बदलने के लिए शुक्रवार को कस्बे में बिजली कटौती करने की तिथि घोषित कर दी गई है। पुराने पैनल से काम चलाया जा रहा था। लेकिन गुरुवार को अचानक पैनल ब्लास्ट कर गया। जिससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विद्युत आपूर्ति ठप होने से इस भीषण गर्मी में लोग पसीनों से तरबतर होते रहे। नगर फीडर की ट्राली में आई तकनीकी खराबी के चलते आए दिन पैनल ब्लास्ट हो जाता है। जिसे बदल कर नयी ट्राली लगवाने की अधिशासी अभियंता ने 22 जून की तिथि तय की थी। ट्राली के आउट गोइंग पैनल को बनाने का प्रयास स्थानीय विद्युत कर्मियों द्वारा किया गया, लेकिन विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं की जा सकी थी। सहायक अभियन्ता संदीप सरोज ने बताया कि पैनल को दुरूस्त करने का प्रयास किया जा रहा है।