फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   एनसीसी कैडेट बदल सकते है देश दशा और दिशा

एनसीसी कैडेट बदल सकते है देश दशा और दिशा

Thu, 21 Jun 2018 11:56 PM IST
Updated Thu, 21 Jun 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
एनसीसी कैडेट बदल सकते है देश दशा और दिशा
जौनपुर। एनसीसी के कैंप कमाडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल आरके सिंह ने कहा कि कैडेटों में देश की दशा और दिशा दोनों बदलने की क्षमता होती है। सामाजिक कुरीतियों से लड़ने के साथ सामाजिक कार्यों में भी अपनी हिस्सेदारी करते हैं। वह गुरुवार को टीडी कालेज में 96 यूपी बटालियन एनसीसी के दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन मौके पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
विज्ञापन

कैंप में करीब 500 कैडेट हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि कैंप में ड्रिल, फायरिंग, मैप रीडिंग, समाज सेवा, प्राथमिक चिकित्सा, आत्मरक्षा, कौशल विकास, राष्ट्रीय एकता, फील्ड क्राफ्ट, बैटिल क्राफ्ट, आदि का प्रशिक्षण देकर उन्हें तैयार किया जाता है। इसके अलावा खेल और मनोरंजन की जानकारी दी जाती है। 28 जून के कैंप फायर के तहत कैडेटों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। गुरुवार को कैडेटों के लिए योग शिविर लगाया गया। जिसमें योग से होने वाले फायदे की जानकारी दी गई। जितेंद्र कुमार सिंह की देखरेख में आर्ट आफ लीविंग की ओर से योग सिखाया गया। इस मौके पर कर्नल परमजीत सिंह, मेजर डीके सिंह, कैंप्टन विमलेश पांडेय, सत्य प्रकाश सिंह, शिवशंकर सिंह, रमेश सिंह, लेख बहादुर सिंह, अरविंद यादव, आशीष श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed