{"_id":"5b294abb4f1c1bf66e8b9067","slug":"152943276513-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण गर्मी में खुले आसमान के नीचे है गरीब महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण गर्मी में खुले आसमान के नीचे है गरीब महिला
Updated Wed, 20 Jun 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। दबंगई के चलते एक गरीब महिला अपने मासूम बच्चों के साथ इस समय पड़ रही भीषण गर्मी व धूप में खुले आसमान के नीचे जीने को विवश है। एसओ से लेकर एसपी तक लिखित शिकायत कर चुकी है। लेकिन उसे न्याय नहीं मिल सका है।
खुटहन थाना क्षेत्र के पनौली गांव निवासी राजेश गुप्ता की पत्नी प्रमिला देवी का आरोप है कि उसके पति रोजी-रोटी के सिलसिले से मुंबई में रहते हैं। वह यहां अपने मड़हे में तीन बच्चों के साथ रहकर अपना व बच्चों का पेट पाल रही है। घटना बीते चार जून की है। वह बच्चों के साथ अपने कच्चे दीवार से बने छप्पर में थी कि तभी पड़ोसी अपशब्दों का प्रयोग कर छप्पर उजाड़ते हुए दीवार गिराने लगे। जब रोकने का प्रयास किया तो वह लाठी-डंडे से मारने लगे। शोर सुनकर जब लोग एकत्रित हुए तो वे दीवार सहित छप्पर गिराते हुए बेघर कर दिए। घटना की सूचना यूपी 100 पर दी गई। पुलिस आई लेकिन कोई कार्यवाही नहीं कर चली गई। गरीब महिला अपने मासूम बच्चों के साथ इस समय पड़ रही भीषण गर्मी में खुले आसमान के नीचे जी रही है।