फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   7 19-45-23

7 19-45-23

Wed, 20 Jun 2018 12:24 AM IST
Updated Wed, 20 Jun 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
7 19-45-23
जौनपुर। जिले के सभी तहसीलों में मंगलवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में 782 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण नहीं हो पाया है। इन प्रार्थना पत्रों से संबंधित फरियादीयों को मायुस होकर वापस लौटना पड़ा। इस दौरान कुल 845 प्रार्थना पत्र आए। जिसमें से मात्र 63 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण हो पाया। अपर आयुक्त प्रशासन वाराणसी महेंद्र कुमार राय ने बदलापुर तहसील सभागार में समस्याएं सुन कर निस्तारण किया। वहीं डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी ने केराकत तहसील सभागार में लोगों की समस्याएं सुन कर निस्तारित किया। इस दौरान शेष बचे प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर जाकर करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने केराकत तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस में जन समस्याएं सुनी। इस दौरान इस अवसर पर 235 फरियादियों ने प्रार्थना पत्र देकर समस्या निस्तारण की गुहार लगाई। जिसमें से मात्र पांच प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया। शेष 230 प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारियों को निस्तारित करने के लिए दे दिया गया। सबसे अधिक शिकायत आवास, राशन कार्ड, जमीन विवाद, रास्ता विवाद से संबंधित आए थे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक केके चौधरी, सीडीओ आलोक सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी रामजी पांडेय, उप जिलाधिकारी मंगलेश दुबे, डीएसओ अजय प्रताप सिंह, सीएमओ रामजी पांडेय आदि अधिकारी उपस्थित रहे। मड़ियाहूं- उप जिलाधिकारी मोतीलाल यादव ने मड़ियाहूं तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में लोगों की समस्याएं सुन कर निस्तारित किया। इस दौरान आए 162 प्रार्थना पत्रों में से मात्र 12 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण हुआ। शेष 150 प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को निस्तारित करने के लिए दे दिया गया। इस अवसर पर सीओ रामभवन यादव ,प्रभारीनिरीक्षक संतोष दीक्षित, बीडियो रमाकांत सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे। शाहगंज- उप जिलाधिकारी जेएन सचान ने शाहगंज तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याएं सुन कर निस्तारित किया। इस दौरान कुल आए 200 प्रार्थना पत्रों में से 18 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण हो सका। शेष 182प्रार्थना पत्रों को निस्तारित करने के लिए संबंधित विभागों को सौप दिया गया। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार शुक्ल, तहसीलदार चंद्रेश कुमार सिंह, चिकित्साधीक्षक डा. डीएस यादव आदि अधिकारी मौजूद रहे। बदलापुर - अपर आयुक्त प्रशासन वाराणसी महेंद्र कुमार राय ने बदलापुर तहसील सभागार में जन समस्याएं सुनी। इस दौरान आए 55 प्रार्थना पत्रों में से मात्र नौ का मौके पर निस्तारण किया। शेष 46 प्रार्थना पत्रों को निस्तारित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को सौप दिया गया। इस अवसर पर एडीएम रमेश कुमार मिश्र,नगर मजिस्ट्रेट योगानंद पांडेय, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट विमल कुमार दुबे, एसडीएम रमापति राम विंद, बीडीओ रमाशंकर सिंह आदि उपस्थित रहे। मछलीशहर- उपजिलाधिकारी जगदम्बा सिंह ने मछलीशहर तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में लोगों की समस्याएं सुन कर निस्तारित किया। इस दौरान आए कुल 101प्रार्थना पत्रों में से मौके पर मात्र आठ प्रार्थना पत्रों का निस्तारण हुआ। शेष 93प्रार्थना पत्रों को निस्तारित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को सौपा दिया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी अवधेश शुक्ला, तहसीलदार केके मिश्र, नायब तहसीलदार संतोष शुक्ल,खंड विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी आदि मौजूद रहे। सदर तहसील सभागार में एसडीएम प्रियंका प्रियदर्शनी ने समस्याएं सुन कर निस्तारित किया। इस दौरान कुल आए 92 प्रार्थना पत्रों में से मौके पर 11 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया। शेष 81 प्रार्थना पत्रों का निस्तारित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को सौप दिया गया। इस अवसर पर सभी तहसील स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed