{"_id":"5b24096d4f1c1b254d8b6a75","slug":"152908836814-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंधवाबाजार व जंघई में शीघ्र रुकेगी रोडवेज बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंधवाबाजार व जंघई में शीघ्र रुकेगी रोडवेज बस
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मीरगंज। जौनपुर से इलाहाबाद के बीच मछलीशहर जंघई सड़क के रास्ते गुजर रही रोडवेज बसें अब बंधवा बाजार व जंघई में भी रुकेंगी। इसके लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने बंधवा बाजार व जंघई में फेयर स्टापेज बनाया है। इन दोनों स्थानों पर बस रोकने के लिए चालकों को विभाग की तरफ से निर्देश दिया गया है।
पिछले दिनों इलाहाबाद के फूलपुर में रेलवे का ओवरब्रिज बनाया जा रहा है। निर्माण होने के कारण जौनपुर, गोरखपुर, आजमगढ़, इलाहाबाद व दोहरीघाट डिपो की बस मछलीशहर व जंघई मार्ग से होकर गुजर रही है। लकिन इन रास्ते में पड़ने वाले प्रमुख बाजार बंधवा, गोधना व जंघई में रोडवेज बसें नहीं रुक रही है जिसकी शिकायत चम्पापुर निवासी आकाश दुबे, लासा निवासी उमेश तिवारी, अगहुआ निवासी बिभाष चंद्र ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर आन लाइन शिकायत कर बसों का स्टापेज करने की मांग की थी। इस दौरान परिवहन निगम द्वारा दिए गए जबाब में बताया गया है कि इस रास्ते पर बंधवाबाजार व जंघईमें फेयर स्टापेज बनाया गया है, जहां बसें रुकेंगी।साथ ही चालकों को स्टापेज बने उक्त स्थानों पर रोडवेज बसों को रोकने के लिए भी निर्देशित किया गया है।