{"_id":"5b22b9cd4f1c1bf67a8b541a","slug":"15290024492020-30-33-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने किया फ्लैग मार्च 20-30-33","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने किया फ्लैग मार्च 20-30-33
Updated Fri, 15 Jun 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मछलीशहर। एएसपी ग्रामीण के नेतृत्व में पुलिस ने कस्बे में फ्लैग मार्च किया। सभी मोहल्ले में फ्लैग मार्च करते हुए जवानों ने लोगो से शान्ति पूर्वक आपसी भाईचारे के साथ ईद का पर्व मनाने का सन्देश दिया। फ्लैग मार्च नगर के ईदगाह से शुरू होकर मुंगराबादशाहपुर तिराहा,जंघई पड़ाव, शादीगंज, सराय, मंगलबाजार, पुरनी बाजार, चुंगी चौराहा आदि मोहल्ले में फ्लैग मार्च किया। ईद का पर्व मनाने का सन्देश दिया वही दूसरी तरफ ईद के पर्व के दौरान किसी भी व्यक्ति द्वारा कानून को हाथ में लेने की अपील की। सख्ती से निपटने के लिए पुलिस तैयार है इसका भी एहसास कराया। फ्लैग मार्च एसपी ग्रामीण संजय राय, कोतवाल रमेश यादव, एसआई हरीश चन्द्र सिह, ओम प्रकाश सिह आदि शामिल रहे।
जफराबाद: थानाध्यक्ष जफराबाद देवता नंद सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने फ्लैग मार्च कर ईद पर सुरक्षा की जानकारी ली। नगर पंचायत में फ्लैग मार्च कर लोगों से शान्ति पूर्वक आपसी भाईचारे के साथ ईद का पर्व मनाने का सन्देश दिया। फ्लैग मार्च कार्यक्रम जफराबाद पुलिस चौकी से शुरू होकर सुलेमानी चौराहा, ताड़ताला मोहल्ले में पहुंची। फ्लैग मार्च में थानाध्यक्ष जफराबाद देवता नंद सिंह, चौकी प्रभारी लाल बहादुर सिंह, सब इंस्पेक्टर मेराज खान, बिहंगल यादव, विनोद सिंह, शिवबचन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन