फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   तीन ट्रेनों के रूट बदला,छह ट्रेनें हुई प्रभावित

तीन ट्रेनों के रूट बदला,छह ट्रेनें हुई प्रभावित

Fri, 15 Jun 2018 12:23 AM IST
Updated Fri, 15 Jun 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
तीन ट्रेनों के रूट बदला,छह ट्रेनें हुई प्रभावित

विज्ञापन
शाहगंज। जम्मूतवी से कोलकाता जा रही 13152 एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन गुरुवार को तड़के करीब पौने तीन बजे अकबरपुर से जाफरगंज रेलवे स्टेशन के बीच पटरी से उतर गया। जिसकी वजह से तीन ट्रेनों का रुट बदल दिया गया। वहीं करीब छह ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हुआ। मार्ग को सही करने का काम चल रहा है।इस दौरान यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।

गुरुवार को तड़के करीब पौने तीन बजे जम्मूतवी से कोलकाता जा रही 13152 एक्सप्रेस ट्रेन अकबरपुर से मालीपुर के लिए रवाना हुई। ट्रेन का इंजन जाफरगंज रेलवे स्टेशन के पहले पटरी से उतर गया। जिसकी वजह से फैजाबाद वाराणसी रेल मार्ग पर ट्रेनों का आवागमन बाधित हो गया। काफी मशक्कत के बाद जम्मूतवी से कोलकाता एक्सप्रेस ट्रेन में दूसरा इंजन लगाकर उसे वापस फैजाबाद भेजा गया। इसके बाद सुल्तानपुर मार्ग से आगे के लिए रवाना किया गया। उधर कोलकाता से जम्मू जा रही 13151 एक्सप्रेस ट्रेन को फैजाबाद की तरफ से ले जाने के बजाए उसे परिवर्तित मार्ग जफराबाद व सुल्तानपुर होते हुए लखनऊ के लिए भेजा गया। डिब्रूगढ़ अमृतसर एक्सप्रेस 15935 को फैजाबाद की ओर जा रही थी। उसे सुबह 4 बजे से शाहगंज रेलवे स्टेशन पर खड़ा किया गया। बाद में इस ट्रेन को जौनपुर व जफराबाद होते हुए सुल्तानपुर मार्ग से आगे के लिए रवाना किया गया। पहले ही करीब 12 घंटे से विलंब से चल रही आजमगढ़- दिल्ली कैफियत एक्सप्रेस करीब आठ बजे शाहगंज रेलवे स्टेशन पर खड़ा कर दिया गया। इस मार्ग पर वाराणसी लखनऊ पैसेंजर ,फर्रुखाबाद छपरा उत्सर्ग एक्सप्रेस, वाराणसी बरेली एक्सप्रेस,लखनऊ छपरा एक्सप्रेस आदि ट्रेनों का आवागमन भी प्रभावित हुआ।इस दौरान यात्रियों का दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed