फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   आंधी तूफान में गिरा पेड़, पांच घंटे तक जाम रहा इलाहाबाद मार्ग

आंधी तूफान में गिरा पेड़, पांच घंटे तक जाम रहा इलाहाबाद मार्ग

Thu, 14 Jun 2018 12:29 AM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
आंधी तूफान में गिरा पेड़, पांच घंटे तक जाम रहा इलाहाबाद मार्ग
पेड़ झोपड़ी पर गिरा
जौनपुर। मंगलवार की देर रात आई आंधी पानी में मुंगराबादशाहपुर क्रासिंग के पास पेड़ गिरने से तकरीबन पांच घंटे तक इलाहाबाद मार्ग पर आवागमन ठप रहा। मीरगंज इलाके में एक मकान पर पेड़ गिरने से तीन लोग एक ही परिवार के घायल हो गए। बिजली का तार टूटने और ट्रांसफार्मर गिरने से सैकड़ों गांवों में अंधेरा छा गया। शहर के रासमंडल इलाके में लोग रातभर बिजली गुल रही। सुबह 10 बजे आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन

शहर के फीडर नंबर तीन का केबिल ब्रस्ट होने से बलुआ घाट, किला, रासमंडल सहित दस मोहल्लों की बिजली मंगलवार की रात दो बजे गायब हो गई, जिसे ठीक करने में 10 घंटे लग गए। इस दौरान लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस गए। इसी तरह मंगलवार को तारापुर सहकारी कालोनी, उमरपुर सहित कई मोहल्लों में बिजली गायब होने से दस घंटे तक लोगों को जूझना पड़ा था। जलालपुर के चौरी पावर हाउस के मेन लाइन पर आंधी से पेड़ गिर गया। इससे 20 से अधिक गांवों की बिजली प्रभावित हो गई। इसे दिन में किसी तरह ठीक किया जा सका। जिले के दक्षिणी इलाके में ही आंधी और तूफान का असर रहा। केराकत, शाहगंज, बदलापुर, मड़ियाहूं, बक्शा, खेतासराय आदि इलाके में आंधी का हल्का असर रहा। यहां कोई क्षति नहीं हुई।
विज्ञापन

बरईपार क्षेत्र के चांदपुर गांव में बिजली का पोल और ट्रांसफार्मर गिर गए। सिकरारा क्षेत्र के शेरवां बाजार के पास सिरसा में सड़क पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित रहा। बिजली के तार भी टूट गए, जिससे बाजार की बिजली गुल हो गई। मुंगराबादशाहपुर नगर पालिका के गेट के पास नीम का पेड़ टाटा मैजिक पर गिर गया। इलाहाबाद-जौनपुर मार्ग पर आवागमन ठप हो गया, जिसे 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया था। प्रतापगढ़ रोड पर श्रीकांत शुक्ला के दुकान के टिन शेड पर, स्टेशन रोड और गरियांव में पेड़ गिरने से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई और आवागमन बाधित रहा। बुधवार को सुबह साढ़े दस बजे के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंगरामऊ आम का विशाल पेड़ गिरने से सुक्खू यादव का कच्चा मकान क्षतिग्रस्त हो गया। मीरगंज क्षेत्र के चौकी खुर्द गांव में एक मड़हे पर पेड़ गिरने से एक परिवार के चार लोग घायल हो गए। घायलों में भारत लाल, उनकी पत्नी अमृता, पुत्र विजय कुमार व अभिमन्यु शामिल हैं। उनको सीएचसी मछलीशहर में भर्ती कराया गया।


तार गिरने से लगी आग
बदलापुर/घनश्यामपुर। घनश्यामपुर बाजार की गली में बुधवार को बिजली का जर्जर तार टूटकर गिर गया। जिससे गली में अफरा तफरी मच गई। अर्थिंग का तार सटने के हाईटेंशन तार बाजार स्थित लोलारक तिवारी के कपड़े की दुकान के सामने गिरकर धूं-धू कर जलने गया। तार टूट कर गिरते ही मौके पर अफरातफरी मच गई। उस समय लाइन भी चल रही थी। लाइनमैन गुड्डू ने मौके पर पहुंचकर लाइन कटवाया तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed