{"_id":"5b1d71da4f1c1b64068b5870","slug":"15286563508-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिल जुल कर पर्व मनाने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिल जुल कर पर्व मनाने पर जोर
Updated Mon, 11 Jun 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बदलापुर / घनश्यामपुर । स्थानीय थाना परिसर में रविवार की शाम को शांति समिति की बैठक हुई। जिसमें ईद जैसे पारंपरिक त्योहार को मिल जुलकर मनाने पर जोर दिया गया। साथ ही आपसी सद्भाव बिगाड़ने वाले लोगों के विरुद्घ सख्त कार्यवाई करने की चेतावनी दी गई।
प्रभारीनिरीक्षक सुनीलदत्त ने कहा कि ईद जैसा पारम्परिक त्योहार हम सब मिल जुल कर मनाएं। जिससे क्षेत्र में अमन चयन व खुशहाली कायम रहे । त्यौहार किसी भी जाति व धर्म का हो। हमें पारस्परिक सद्भाव से एक दूसरे को गले लगा कर मनाना चाहिए। त्यौहार हमें आपसी प्रेम व भाईचारा कायम रखने का संदेश देते हैं। हम सब को एक दूसरे के पर्व में शामिल होकर आपसी संबंधों को मजबूत बनाना चाहिए। उन्होंने उपस्थित लोगों को यह भी चेताया कि कोई भी व्यक्ति किसी भी पर्व पर आपसी सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश करेगा। इसकी सूचना मिलते ही उस पर कड़ी कार्यवाई की जाएगी । बैठक में राजदेव सिंह , राजा मिश्र , मोहम्मद हारुन ,रहमत अली , लाल मुहम्मद , अनिल सिंह , पिन्टू , पृथ्वीपाल आदि उपस्थित रहे।