{"_id":"5b1d71d54f1c1bf16e8b73d4","slug":"15286563458-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेसीबी से कराया जा रहा पोखरे का सुंदरीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेसीबी से कराया जा रहा पोखरे का सुंदरीकरण
Updated Mon, 11 Jun 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खेतासराय। विकास खण्ड शाहगंज सोंधी के कई गांवों में जेसीबी लगाकर तालाबों और पोखरों के सुंदरीकरण का काम हो रहा है । इसकी एक बानगी क्षेत्र के जैगहां गांव में देखने को मिली है। जहां ग्राम प्रधान की मिलीभगत से ग्राम समाज के छतुही पोखरे में रात में जेसीबी लगा कर धड़ल्ले से काम किया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि रात 11 बजे से भोर के समय तक जेसी बी चलाकर खुदाई की जाती है और किनारे बंधे भी बनाए जाते है। खनन माफिया से सांठ गांठ कर मिट्टी ट्राली में बेची भी जाती है। जेसीबी से काम कराने में मानव श्रम की तुलना में काफी कम पैसा खर्च करना पड़ता है। यह काम रात के अंधेरे में किया जाता है ताकि आते जाते किसी अधिकारी की निगाह न पड़े। जब इस बारे में ग्राम प्रधान मनोज कुमार मौर्य से बात की गई तो उन्होंने जेसीबी के प्रयोग से इनकार किया। इस बारे में ग्राम पंचायत अधिकारी शिवमूर्ति यादव से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि गावं के पोखरे में सुंदरीकरण का कार्य चल रहा है। काम अभी अधूरा है इधर हड़ताल की वजह से गांव नहीं गया हूं यदि जांच में पोखरा के सुंदरीकरण में जेसीबी का प्रयोग पाया गया तो पेमेंट रोक दिया जाएगा।