फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   0हर में बूंदाबांदी, मछलीशहर इलाके में हुई झमाझम बारिश

0हर में बूंदाबांदी, मछलीशहर इलाके में हुई झमाझम बारिश

Mon, 11 Jun 2018 12:23 AM IST
Updated Mon, 11 Jun 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
0हर में बूंदाबांदी, मछलीशहर इलाके में हुई झमाझम बारिश
दुकान में पानी

विज्ञापन
जौनपुर। रविवार को काली घटा मंडराने से मौसम का मिजाज ही बदल गया है। हवा ठंडी हो गई है। शहर में बादलों ने बारिश की झलक भर दिखी लेकिन ग्रामीण इलाकों में झमाझम बारिश हुई। बारिश बड़े ही मौके से हुई है। धान की नर्सरी डालने के लिए पानी का इंतजार कर रहे किसानों को इससे राहत मिली है मछलीशहर, मुंगराबादशाहपुर, मीरगंज, मछलीशहर में झमाझम बारिश हुई। इससे तापमान में भी गिरावट आई है।

मीरगंज में दोपहर साढे बारह बजे के बाद झमाझम बारिश हुई। इससे मौसम सुहावना हो गया। किसानों का कहना है कि यह बरसात बहुत काम ही है। इसके बाद धान के लिए खेतों की जुताई हो पाएगी। नर्सरी डालने में भी आसानी होगी। मीरगंज बाजार में नाली जाम होने से लोगों को परेशानी जरूर हुई लेकिन तापमान घटने से लोगों ने राहत महसूस की। अगहुआ, गोधना भटहर, बंधवाबाजार, जंघई, कसेरवा, बसेरवा में दोपहर साढे़ बारह बजे बारिश शुरू हुई और एक घंटे से ज्यादा समय तक वर्षा होती रही। अगहुआ के किसान दानबहादुर यादव, गोधना के राजबहादुर सिंह, सरायदेवा के वीरेंद्र सिंह व भटहर के बचई राम चौरसिया ने बताया कि अच्छी बारिश हुई है। इससे खेती का काम तेज हो जाएगा। धान नर्सरी डालने औैर खेतों की जुताई का काम तेज होगा। मछलीशहर में दोपहर में हुई बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। मुंगराबादशाहपुर में बारिश से सड़कों पर पानी भर आया। नालियां कूड़े से पटी हैं, जिनकी सफाई नहीं कराई गई है। नालियों का कचरा-प्लास्टिक भी सड़कों पर आ गया है। सड़कों पर कीचड़ के चलते चलना दूभर हो गया था। सिपाह मुहल्ले में तार पर पेड़ की डाली गिरने से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed