फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   राजनैतिक अभिव्यक्ति का माध्यम है मतदान

राजनैतिक अभिव्यक्ति का माध्यम है मतदान

Mon, 11 Jun 2018 12:20 AM IST
Updated Mon, 11 Jun 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
राजनैतिक अभिव्यक्ति का माध्यम है मतदान
भाजपा की कार्यशाला

विज्ञापन
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी ने कलेक्ट्रेट सभागार में रविवार को मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र के महामंत्री काशी रामचंद्र मिश्र ने कहा कि मतदान राजनीतिक अभिव्यक्ति का माध्यम है। कोई व्यक्ति मतदान तभी कर सकता है जब उसका नाम मतदाता सूची में हो। लिहाजा हर व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने का प्रयास करें।

उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल में हमारे मतदाताओं के नाम साजिश के तहत काट दिए गए थे। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि हम अपना एवं कटे नामों को पुन: मतदाता सूची में अवश्य दर्ज कराए। सांसद केपी सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से घबराए हुए विपक्षी दल अपने अस्तित्व को बचाने के लिए एकजुट हो रहे हैं। ऐसे में हमें भी सतर्क रहना होगा। हर व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराएं। नगर विकास राज्य मंत्री गिरीश चंद यादव ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि अधिक से अधिक मतदाता सूची में नाम दर्ज करा कर पार्टी को मजबूत करें । प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला, विधायक डॉ हरेंद्र सिंह , विधायक रमेश चंद्र मिश्र ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नागेश्वर ने भी कार्यशाला को संबोधित किया। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने कहा कि सभी विधानसभाओं में 16 से 22 जून तक मंडल से बैठक कर जिसका नाम मतदाता सूची में छूट गया है और जिनकी आयु 18 वर्ष हो चुकी है। ऐसे लोगों की सूची तैयार कर लें। साथ ही 23 से 25 जून के बीच घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन कर रहें। संचालन डॉ. अजय कुमार सिंह ने किया । ईश्वर देव सिंह, संदीप तिवारी, पुष्पराज सिंह ,राम सिंह मौर्य, डॉ नृपेंद्र सिंह,अजीत प्रजापति, किरण श्रीवास्तव, पंकज मिश्रा, रामविलास पाल , पूनम विश्वकर्मा ,सुनील सेठ , नीरज सिंह, अभय राय, डॉ अजय सिंह, ब्रम्हदेव तिवारी, पीयूष गुप्ता, सहित सभी मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed