{"_id":"5b1d70054f1c1b624d8b59cf","slug":"15286558814-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संकट कालीन दौर से गुजर रही है संवैधानिक संस्थाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संकट कालीन दौर से गुजर रही है संवैधानिक संस्थाए
Updated Mon, 11 Jun 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डोभी। शहर के गांधी पार्क में रविवारि को कांग्रेस ने चार साल विश्वास घात अभियान का आयोजन किया। मुख्यातिथि प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिले के प्रभारी दिग्विजय सिंह ने कहा कि मोदी सरकार में संवैधानिक संस्थाएं संकट के दौर से गुजर रही हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा का संविधान पर भरोसा नहीं है। भाजपा ने जनता से जो वादे किए थे, उनमें से किसी को पूरा नहीं किया। न खाते में 15 लाख रुपये ही आए औ न ही भ्रष्टाचार रुका। यहां तक कि सरकार लोकपाल की भी नियुक्ति नहीं कर सकी। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि भाजपा सरकार की नाकामियों को उजागर करें। कहा कांग्रेस जो भी जनता से वादा किया उसे पूरा किया। चाहे खाद्य सुरक्षा कानून हो या सूचना का अधिकार और रोजरगार गारंटी योजना। जिलाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह ने केंद्र व प्रदेश सरकार के नाकामियों को बताते हुए कहा कि दोनों सरकारो में भष्टाचार चरम पर है। भष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेल भेजा जा रहा है। कार्यक्रम को डा. राकेश उपाध्याय, सीता राम सिंह, भोला दुबे, रमाशंकर सिंह, अखिलेश श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुबास सिंह व संचालन राजनाथ राम ने किया। इस अवसर पर गुलाब सिंह, कंचन सिंह, वीरबहादुर सिंह, जीवधन राम, राम प्रकाश सेठ ,राज कुमार, सुमित, राज कपूर आदि उपस्थित रहे।