फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   हुई झमाझम बारिश, गर्मी से लोगों को मिली राहत

हुई झमाझम बारिश, गर्मी से लोगों को मिली राहत

Sat, 09 Jun 2018 12:12 AM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
हुई झमाझम बारिश, गर्मी से लोगों को मिली राहत
जौनपुर। शुक्रवार को प्री मानसून वर्षा से तपती धरती को राहत मिली। दोपहर बाद जिले में गरज-चमक के साथ हुई झमाझम बारिश से उमस और गर्मी से लोगों को राहत महसूस हुआ। तापमान में तकरीबन चार डिग्री सेल्सियस की कमी आई। लेकिन शाम होते ही फिर उमस जैसा मौसम बनने लगा। जून की पहली बारिश होते ही नगर पालिका परिषद की तैयारियों की पोल खुल गई। शहर के नाले पानी से भर गए। सड़कों पर गंदा पानी बहने लगा। उधर लोगों ने बारिश में भीगकर मौसम का आनंद लिया।
विज्ञापन

जून के पहले सप्ताह में भीषण गर्मी थी। दो दिनों से बादलों की आवाजाही के बावजूद धरती जल रही थी। गुरुवार को पारा 41 डिग्री सेल्सियस पर था। न्यूनतम तापमान में भी 28 डिग्री सेल्सियस पर बना था। इसके चलते न तो दिन में चैन मिल रहा था और न रात में नींद आ रही थी। शुक्रवार को दिन में 11 बजे ठंडी हवा चलने लगी। बादल घिर आए। दोपहर बाद झमाझम बारिश शुरू हुई तो लोगों चेहरे पर खुशी झलक उठी। लोग बारिश में भीगकर आनंद भी उठाए। बरसात के बाद तापमान घटकर अधिकतम 37 हो गया। बारिश में शहर के नाले पानी से भर गए। कई जगह सड़क पर जलभराव की स्थिति भी उत्पन्न हो गई। हालांकि कुछ ही देर में पानी निकल गया। हल्की बारिश ने ही शहर के नाले और नालियों की सफाई की पोल खोल दी। नालों की सफाई नगर पालिका कराने में विफल रहा है। नालों की सफाई नहीं हुई तो बारिश के मौसम में काफी परेशानी से लोगों को जूझना पड़ सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले दो दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। आंधी और बारिश के हैं। हालांकि इससे अभी गर्मी और उमस से ज्यादा राहत नहीं मिलने वाली।
विज्ञापन




जौनपुर। गरज-चमक से साथ शुक्रवार को हुई बारिश के दौरान कई जगह बिजली गिरी। बिजली की चपेट में आकर सगे भाई समेत चार की मौत हो गई और छह झुलस गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुरुवार की शाम को भी दो लोगों मौत हो गई थी और चार लोग जख्मी हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के खजुरा गांव निवासी कैलाश पाल, सोमारू पाल व राममूरत पाल शाम चार बजे बजे भेड़ चराने अतरौरा गए थे। अचानक बारिश होने लगी। पानी से बचने के लिए तीनों नीम के पेड़ के नीचे आ गए, जिस पर बिजली गिर गई और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गौराबादशाहपुर क्षेत्र के नैपुरा में ईंट भट्ठे पर जेसीबी से मिट्टी की खुदाई कर रहे गौराबादशाहपुर निवासी विकास गौतम (25), आजाद यादव (27) और संजय कश्यप (26) बिजली की चपेट में आकर घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुफ्तीगंज में भर्ती कराया गया। खुटहन क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर आकाशीय बिजली की चपेट में आने से भाई-बहन झुलस गए। उसरौली गाँव निवासी छोटू प्रजापति (19) अपनी बहन जुगनू (16) को लेकर पट्टीनरेंद्रपुर बाजार गया था, रास्ते में बिजली की चपेट में आ गया। छोटू की हालत गंभीर बताई जा रही है। मेढ़ा बाजार स्थित राम जानकी मंदिर पर बिजली गिरने से गुंबद का शीर्ष भाग काला हो गया। उसमें दरार आ गई। खेतासराय से सटे आजमगढ़ के दीदारगंज क्षेत्र के रसावां गांव में बिजली गिरने से कजरेयान (13) पुत्र शहाबुद्दीन की मौत हो गई। शिवम मौर्या (12) पुत्र सूर्यबली झुलस गया। दोनों बालक आम बीनने गए थे। तभी बिजली गिर गई। उनको निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां कजरेयान को मृत घोषित कर दिया गया। गुरुवार को मड़ियाहूं तहसील के नेवढ़िया थाना क्षेत्र में दो किशोरियों की बिजली गिरने से मौत हो गई थी।ञ जबकि जलालपुर में चार लोग जख्मी हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed