फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मांगों को लेकर सचिवों ने ब्लाक मुख्यालयों पर किया प्रदर्शन

मांगों को लेकर सचिवों ने ब्लाक मुख्यालयों पर किया प्रदर्शन

Thu, 07 Jun 2018 12:56 AM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
मांगों को लेकर सचिवों ने ब्लाक मुख्यालयों पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
जौनपुर। वेतन और प्रोन्नति के लिए आंदोलन कर रहे ग्राम सचिवों ने बुधवार से कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। बुधवार को ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति के बैनर तले ब्लाक मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया।

अध्यक्ष डॉ. प्रदीप सिंह ने कहा की डेढ़ माह से चरणबद्ध तरीके से सत्याग्रह किया जा रहा है। कांशीराम इको पार्क लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष अनशन कर रहे हैं। इसे बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। ऐसे में अनिश्चितकालीन हड़ताल के सिवाय कोई चारा नहीं रह गया है। 2800 ग्रेड पे, शैक्षणिक योग्यता स्नातक व कंप्यूटर ओ लेवल करने एवं पदोन्नति आदि की मांगों के लिए सचिव आंदोलन कर रहे हैं। कार्य बहिष्कार का बीडीओ संघ, सहायक विकास अधिकारी संगठन, पंचायत संगठन सहित प्रधान संघ द्वारा नैतिक समर्थन दिया जा रहा है। ग्राम विकास अधिकारी संघ के अध्यक्ष डा. फूलचंद कन्नौजिया, सुनील श्रीवास्तव,रामलाल पाल, प्रमोद शर्मा ने हड़ताल को प्रभावी बनाने के लिए ब्लाकों का भ्रमण किया। रामपुर में राकेश त्रिपाठी, वरुण कुमार, ज्ञान चंद, बदलापुर में वृजेश कुमार सिंह ,रणजीत सिंह ,संगम प्रसाद मिश्र निशा यादव, श्रीपति मौर्य, सुजानगंज में अरुण कुमार शुक्ला, शैलेंद्र पटेल, गिरीश शुक्ला, बक्शा में डॉ रामकृष्ण यादव, महेश तिवारी, सुधाकर सिंह, विवेकानंद, सुनील कुमार उपाध्याय, सुनील यादव, सिरकोनी में फौजदार पाल, हौशिला सिंह , नीरज श्रीवास्तव , जित्तू राम यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। खेतासराय में पूजा सिंह, त्रिभुवन यादव, राजेश कुमार चौधरी, खुटहन में रामबहोर बिंद, प्रमोद यादव, सीमा यादव, मुफ्तीगंज में अधिकारी अखिलेश कुमार, सुनील श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, धर्मापुर में अशोक कुमार मौर्य,स्वतंत्र कुमार, नंदकिशोर, रजनीश पांडेय, प्रमोद कुमार सिंह, सुईथाकला रवींद्र प्रसाद सिंह,जेपी सिंह, ररमाशंकर सिंह, जय प्रकाश मिश्र ,हरिश्चन्द्र यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed