फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   लोक निर्माण विभाग ने शुरु किया नाली, पटरी का काम

लोक निर्माण विभाग ने शुरु किया नाली, पटरी का काम

Tue, 05 Jun 2018 12:32 AM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग ने शुरु किया नाली, पटरी का काम
शाहगंज। लोक निर्माण विभाग ने प्रशासन के दबाव पर मुख्य मार्ग पर नारी, पटरी व सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू कर किया। छह महीने पूर्व लोक निर्माण विभाग की मुनादी के बाद नागरिकों ने अपने मकानों को स्वयं तोड़कर सड़क चौड़ीकरण के लिए सहयोग किया था। लेकिन कुछ लोगों ने अपने चबूतरे तोड़ कर रुक गए। सड़क निर्माण के दौरान विभाग के अधिकारी बारह मीटर में दस मीटर सड़क व दो मीटर में नाली, पटरी व पालिका की पाइप लाइन स्वीकृति की बात कर कब्जा नहीं हटा रहे थे। लेकिन निर्माण के दौरान इस पर अमल नहीं किया गया। पूर्व की सड़क पर ही नई सड़क निर्माण करके शांत बैठ गए। जबकि नाली निर्माण न होने एवं सड़क पर तोड़फोड़ से नगर पालिका की पेयजल आपूर्ति की पाइप लाइन जगह जगह टूटने से लोगों के घरों में गंदा पानी के अलावा सड़क की दोनों पटरियों पर गड्ढों में नाली का पानी जमा होने से संक्रमण रोगों का खतरा बढ़ गया है। शनिवार को व्यवस्था से नाराज नागरिकों ने चेयरमैन गीता जायसवाल के नेतृत्व में एसडीएम को ज्ञापन देकर चेतावनी दी थी कि यदि सोमवार से नाली व पटरी निर्माण का काम शुरू नहीं होता है तो मंगलवार से नागरिक सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे। नागरिकों के आक्रोश को देखकर एसडीएम जेएन सचान ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से बातकर सोमवार से काम शुरू कराया। विभाग के अधिकारी पुलिस बल के साथ दो जेसीबी मशीन से नाली की खुदाई का काम शुरू किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed