{"_id":"5b1589044f1c1ba46e8b64b0","slug":"1528137993819-18-36-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खसरा से पीड़ित बालक की मौत, दस पीड़ित 19-18-36","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खसरा से पीड़ित बालक की मौत, दस पीड़ित 19-18-36
Updated Tue, 05 Jun 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। खेतासराय क्षेत्र के रानीमऊं गांव में खसरे का प्रकोप है। खसरे से पीड़ित एक बालक की सोमवार को मौत हो गई। गांव की मुस्लिम और यादव बस्ती में दस से अधिक लोग पीड़ित हैं। पीड़ितों का इलाज निजी चिकित्सकों के सहारे चल रहा है।
रानीमऊ गांव में पिछले एक सप्ताह से खसरे का प्रकोप है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक इससे बेखबर हैं। गांव निवासी नबीउल्लाह का 10 वर्षीय बेटा शादान दो दिन पहले खसरे से पीड़ित हुआ था। उसके शरीर पर फफोले निकल आए थे। पहले स्थानीय एक चिकित्सक से उसका इलाज चल रहा था। लेकिन उसकी हालत ठीक होने के बजाय गंभीर होती गई। सोमवार को उसे तेज बुखार होने पर उसे लेकर परिजन राजकीय चिकित्सालय शाहगंज जा रहे थे कि रास्ते में ही बालक की मौत हो गई। गावं में एक सप्ताह से अधिक समय से चेचक का प्रकोप चल रहा है। परंतु कोई भी स्वास्थ्य कर्मी गावं में नहीं पहुंचा। गावं की यादव बस्ती में सृष्टि (9), शिखा (13), वर्षा (5), राधा (7) और मुस्लिम बस्ती में माज (5), अयान (7), इस्लमा(11), असिफुद्दीन (13), जैन (10) पीड़ित हैं । इसके अलावा दलित बस्ती में भी बच्चे खसरे से पीड़ित हैं। जिनका उपचार अलग अलग निजी चिकित्सक के यहां चल रहा है । सोंधी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. रोहित लाल का कहना है कि बालक की मौत की जानकारी मिली है स्वास्थ्य टीम भेजी जाएगी।