{"_id":"5b12e3524f1c1bb16e8b5eb0","slug":"152796450413-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद की विधवा व मा को मंत्री ने दिया चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद की विधवा व मा को मंत्री ने दिया चेक
Updated Sun, 03 Jun 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
मीरगंज। सुकमा नक्सली हमले में शहीद राजेश बिंद के आवास पर शनिवार दोपहर पहुंचे राज्यमंत्री गिरिशचंद्र यादव, सांसद रामचरित्र निषाद व डीएम ने शहीद की पत्नी व मा को सरकार द्वारा दी गए सहायता राशि का चेक दिया।
शहीद की पत्नी उषा को बीस लाख का चेक व उसकी मा प्रभावती को पांच लाख रुपये का चेक दिया तथा बडे़ भाई से बातचीत करके भरोसा दिलाया की उनकी सभी मांगों को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। शहीद की प्रतिमा लगवाई जाएगी, शहीद स्थल बनेगा, घर तक इण्टरलाकिंग सडक ,हाईमास्ट लाइट, हैंडपंप लग रहा है। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मीरगंज का नाम शहीद के नाम से रखा जाएगा तथा शहीद परिवार को एक एकड जमीन देने का प्रयास किया जाएगा। 24 मई को करियांव निवासी सीआरपीएफ के जवान राजेश बिंद सुकमा जिले मे नक्सली हमले मे शहीद हो गए थे। इस मौके पर राज्यमंत्री गिरिश यादव, मछलीशहर सांसद रामचरित्र निषाद, डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी शहीद के घर पहुंचे। उनके साथ सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह, राजेन्द्र सिह, जनार्दन सिह, केके दुबे, संजय सिह, महेन्द्र सिह, बीनू सिह, प्रमोद सिह, विद्याधर शुक्ला, वीरेन्द्र पाण्डेय उपस्थित रहे।