{"_id":"5b12e3144f1c1bb26e8b5f9d","slug":"152796444112-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवागमन में बाधक बन रही सड़क पर बिखरी गिट्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवागमन में बाधक बन रही सड़क पर बिखरी गिट्टियां
Updated Sun, 03 Jun 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
मीरगंज। बंधवा बाजार-जमालापुर मार्ग पर ठेकेदार गिट्टियां बिखेरकर भूल गया है। एक महीने से सड़क की हालत ऐसी है कि बाइक सवार गिरकर घायल हो रहे हैं। इस मार्ग पर तीन किलोमीटर की दूरी तय करना लोगों के लिए दूभर हो रहा है।
बंधवाबाजार -जमालापुर मार्ग पर रामगढ गांव से बारीगांव तक तीन किमी तक ठेकेदार ने गिट्टी फैलाकर छोड़ दिया है। इस मार्ग को केंद्रीय सड़क निधि से 20. 74 करोड़ की लागत से चौड़ा किया जा रहा है। सड़क को रामगढ गांव से बारी गांव तक फिर से बनाना है। ठेकेदार ने एक माह पहले गिटटी फैला दी। इसी बीच काम कर रहे मजदूर गांव चले गए। जिसके कारण बिखरी गिट्टी पर राहगिर गिर कर चुटहिल हो रहे है। बाइक सवार सड़क पर निकल नहीं पा रहे है। गिट्टी के उपर मोरम न पड़ने के कारण लोगों को दिक्कत हो रही है। बंधवाजार निवासी मुकुंद सोनी का कहना है की रोजाना उसी रास्ते से बंधवाबाजार पहुंचने वाले अगल-बगल गांव के लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। लोग मजबूरी में बिखरी गिट्टी पर चल रहे है। ठेकेदार जेपी सिह ने भी माना की मजदूरों के घर जाने के कारण काम बंद होने से समस्या खड़ी हो गई है। अवर अभियंता ओपी प्रसाद का कहना है कि ठेकेदार बिखरी गिट्टी पर मोरम डालने को कहा गया है।