{"_id":"5b12e1404f1c1bae6e8b5f2d","slug":"152796397217-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भागवत कथामृत पान से मिट जाते हैं त्रिबिध ताप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भागवत कथामृत पान से मिट जाते हैं त्रिबिध ताप
Updated Sun, 03 Jun 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
सिकरारा। प्रयाग विद्वत समाज के आचार्य लालजी महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा पुराण कथा सुनने से मानव जीवन के त्रिविध ताप मिट जाते हैं। यह ऐसा पुराण है जिसे भगवान शुकदेव ने राजा परीक्षित को सात दिनों में रात दिन सुनाकर उन्हें अमर ज्ञान दिया था। शुक्रवार को देर शाम को मानशाहपुर गाँव निवासी सेवानिवृत्त प्रवक्ता राज नारायण सिंह के यहां आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पहले दिन भक्तों की बीच कही। व्यास ने बताया कि भगवान शिव ने पहली बार माता पार्वती को अमर कथा का श्रवण कराया था। माता ने आग्रह किया था कि वे उन्हें भी ऐसा ज्ञान दें जिससे वे जन्म जन्मान्तर की घटनाओं को जान जाए। उनके आग्रह पर भोले बाबा ने माता को कथा सुनाना प्रारंभ किया। माता को कथा श्रवण के समय नींद आ गयी तो पास के एक पेड़ के कोटर में बैठे एक तोते के बच्चे ने कथा को आगे बढ़ाने के लिए हूं-हूं का उच्चारण करना जारी रखा। नींद से जागृत होने पर माता ने भगवान शंकर से कथा पूरी करने का आग्रह किया तो शिव को विस्मय हुआ कि जब वह नींद में थी तो कथा की हुंकारी कौन भर रहा था। देखा तो पेड़ के कोटर में तोते का बच्चा केशव नाम का संकीर्तन कर रहा था। क्रोधित शिव त्रिशूल लेकर उसका वध करने के लिए दौड़ाए तो वह भागते-भागते व्यास मुनि की पत्नी पिंगला के उदर में प्रवेश कर गया। शंकर ने कहा कि उनका चोर यहीं छिपा है तो व्यास जी ने मर्म समझाते हुए कहा कि वे अवधूत श्रेष्ठ होते हुए भी कैसी भूल करने लगे। जब वह तोता उनके द्वारा सुनाई गई अमर कथा का रसपान कर लिया तो भला उसे कौन मार सकता है। अपनी भूल स्वीकार करते हुए शिव लौट आए। वही तोता 12 वर्ष बाद माता पिंगला के गर्भ से भगवान शुकदेव के रूप में जन्म लिया और तत्काल सन्यास आश्रम के लिए घर छोड़ कर जाने लगा। व्यासजी के अनुनय विनय पर वापस आये तो व्यास भगवान ने उन्हें 18000 श्लोक सुनाकर अमर कथा में पारंगत बना दिया। वही कथा शुकदेव जी ने राजा परीक्षित को सप्ताह के सात दिनों में सुनाई तभी से इसे भागवत सप्ताह कथा भी कहा जाने लगा। उन्होंने बताया कि इस कथा का प्रभाव बहुत ही चमत्कारिक व त्रिकाल सत्य है। जब जन्म जन्मांतर का पुण्य उदय होता है तभी मनुष्य को ऐसी कथा सुनने का सुअवसर प्राप्त होता है। दैहिक दैविक भौतिक त्रिविध तापों से मुक्ति मोह से विरक्ति मिलती है। मुख्य यजमान राज नारायण सिंह पत्नी व पुत्र संजय सिंह के साथ भागवत ग्रंथ तथा व्यास जी का विधिवत पूजन अर्चन कर आरती उतारी। इस मौके पर शिव प्रसाद सिंह, आशुतोष सिंह, लोक गायक दीपक त्रिपाठी, डॉ मनोज सिंह, राम पाल सिंह, दिनेश सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
