फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   विहिप ने रोहंगिया मुसलमानों के विरोध में फूंका पुतला

विहिप ने रोहंगिया मुसलमानों के विरोध में फूंका पुतला

Fri, 01 Jun 2018 12:28 AM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
विहिप ने रोहंगिया मुसलमानों के विरोध में फूंका पुतला
विश्वहिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने रोहंगिया मुसलमानों के विरोध में जंघई तिराहे पर पुतला फूंक कर विरोध जताया। सैकड़ों की संख्या में लोगों ने चौकिया मोड़ से जंघई तक जुलूस निकाल कर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि रोहंगिया के लोग हमारे देश में आकर देश को तोड़ने की साजिश कर रहे हैं। जो की देश के लिए बहुत ही घातक है। सरहद पार से आने वाले म्यांमार और बांग्लादेश के हैं। लेकिन नेताओं ने अपनी राजनीति के लिए इन्हें यहां पर रोक कर रखा है। बंगाल सरकार कर्नाटक की सरकार उनका आधार कार्ड और वोटर आईडी बनवा दी है। जिस कारण से यह पूरे देश में फैल कर हिंदुओं के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही इन लोगों ने मऊ आइमा में हिंदू भाइयों को पिटाई की जिसमें एक की मौके पर मौत हो गई और दूसरा जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। इसके पहले कार्यकर्ताओ ने चौकिया मोड़ से जंघई तिराहा तक जुलूस निकालकर नारेबाजी की। पुतला फूंकने वालों में प्रमुख शुक्ला, राजा बबलू सिह, संजय दुबे, बजरंग दल के प्रवीण दुबे, अभिषेक जायसवाल, टिंकू मिश्रा, विकास शुक्ला, अभिषेक पाण्डेय, रोहित तिवारी, विजेन्द सिह, किशन पाठक, प्रशांत मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed