{"_id":"5b0c4d874f1c1b9b6e8b509c","slug":"15275329414-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सप्ताह से बढ़ी गर्मी की तपिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सप्ताह से बढ़ी गर्मी की तपिश
Updated Tue, 29 May 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर।
पिछले एक सप्ताह से आसमान से आग बरस रही है। मौसम में तपिश बढ़ने की वजह से लोग परेशान हैं। पंखे गर्म हवा दे रहे हैं। रात में लोगों की नींद पूरी नहीं हो रही है और मौसम में बदलाव के चलते लोग बीमार हो रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी ऐसा ही मौसम आगे भी जारी रहेगा। तापमान धीरे-धीरे और बढ़ने की आशंका है। इस समय गर्मी का पारा 43 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो गया है। सुबह नौ बजे के बाद से लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। दोपहर से पहले से ही आसमान से आग बरसने लग रही है। सड़कें सुनी हो जाती हैं। मनुष्य के अलावा पशु, पक्षी भी गर्मी से बेहाल हैं। तेज धूप के चलते लोग बीमार भी पड़ रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी रोजदारों को हो रही है। दिन में उन्हें प्यास सताने लग रही है। रमजान में व्रत की वजह से उन्हें दिनभर उपवास रखना होता है। बिजली की खपत भी बढ़ गई है। जिसकी वजह से फाल्ट की शिकायतें अधिक आ रही हैं। फाल्ट ठीक करने के चक्कर में घंटों बिजली गायब हो जाती है। इसकी वजह से लोगों की परेशानी और बढ़ जा रही है।