फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सुधार नहीं हुआ तो एसओ को हटवा दूंगा: सांसद

सुधार नहीं हुआ तो एसओ को हटवा दूंगा: सांसद

Tue, 29 May 2018 12:23 AM IST
Updated Tue, 29 May 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
सुधार नहीं हुआ तो एसओ को हटवा दूंगा: सांसद
मड़ियाहूं (जौनपुर)। मछलीशहर सांसद रामचरित्र निषाद ने सोमवार को कहा कि जनता की शिकायतें आ रही है। अगर पुलिस ने सुधार नहीं किया तो वह एसओ को हटवा देंगे। इस दौरान सीओ मड़ियाहूं को भी उन्होंने सुधार लाने का फरमान जारी किया। अपने चार साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि प्रत्येक गांव में शुद् पानी सोलर द्वारा आरो सिस्टम से आपूर्ति कराने के लिए प्रयास शुरू किया गया है।
विज्ञापन

श्री निषाद अतिथि गृह में पत्रकारों के साथ बातचीत कर र हे थे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचल के लोगों को भी आरओ का पानी नि:शुल्क मिल सके और पूरे लोकसभा क्षेत्र के 10 गांव के खारे व दूषित पानी को खत्म करने के लिए कार्य चल रहा है। बाबतपुर में कार्गों हब बनवा रहा हूं। जिससे लोगों को अपने सामान को बेचने के लिए दूसरे जगह जाना नहीं पड़ेगा। पराग दूध कंपनी गुजरात से वार्ता कर ली गई है। बहुत जल्द दूध का प्लांट भी लग जाएगा। उन्होंने कहा कि भदोही जौनपुर मार्ग मेरे प्रयास से एनएचआई घोषित हुआ है। जल्द ही इस सड़क का टेंडर होने वाला है। मडिय़ाहूं रेलवे स्टेशन पर स्टाफ की संख्या शीघ्र ही बढ़ जाएगी और सुहेलदेव ट्रेन का ठहराव भी शुरू हो जाएगा। उन्होंने उप जिलाधिकारी मोती लाल यादव को तहसील दिवस से आए सभी प्रार्थना पत्रों का निस्तारण करने का निर्देश दिया। वहीं क्षेत्राधिकारी रामभवन यादव को हिदायत देते हुए कहा कि पीड़ितों को न्याय नहीं मिलने की शिकायत आ रही है। शीघ्र इसे सुधारा जाए, नहीं तो ऐसे एसओ को हटावा दूंगा। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि विजयचंद पटेल, समशेर सिंह, चंद्र प्रकाश सिंह, डा. अजय सिंह, अजय मिश्रा, प्रदीप पाठक, रवि तिवारी, संदीप दुबे, पंचदेव तिवारी, नरेंद्र पांडेय, राहुल दुबे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed