फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   जंघई में रेल की पटरियों का जोड़ने का काम शुरू

जंघई में रेल की पटरियों का जोड़ने का काम शुरू

Tue, 29 May 2018 12:04 AM IST
Updated Tue, 29 May 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
जंघई में रेल की पटरियों का जोड़ने का काम शुरू
मीरगंज (जौनपुर)।
विज्ञापन

वाराणसी-प्रतापगढ़ रेलवे रूट पर रेल दोहरीकरण का कार्य पूरा होने के बाद रेलवे ने जंघई में रेल पटरियों के जोड़ने के लिए इंटरलाकिंग का काम शुरू कर दिया है। इसके लिए जंघई में 10 घंटे का मेगा ब्लाक लेकर जंघई जफराबाद रूट पूरी तरह बंद कर दिया गया। सिर्फ वाराणसी जाने वाली मेन लाइन पर कुछ मालगाड़ियां और एक्सप्रेस ट्रेनें की निकाली गई। मंगलवार से वाराणसी रूट की मेन लाइन पूरी तरह बंद हो जाएगी। इंटलाकिंग का काम दो जून तक चलेगा।

वाराणसी-प्रतापगढ़ रेलवे रूट जंघई से वाराणसी के बीच 2011 से ही रेल दोहरीकरण का काम चल रहा था। जिसे अब लगभग पूरा कर लिया गया है। अब इंटरलाकिंग का काम शुरू हुआ है। जिसके लिए रेल प्रशासन ने काफी ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। सोमवार को जंघई जफराबाद रेलवे रूट के पास सुबह सात बजे से पांच पांच बजे तक मेगा ब्लाक लेकर जंघई जरौना की तरफ जाने वालों ट्रैक को सीधा करने का काम किया गया। इससे दोहरीकरण की लाइन में दिक्कत उत्पन्न न हो। इसके लिए उत्तर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। जंघई और सरायकंसराय स्टेशनों में लगभग 250 मजदूरों को लगाकर कार्य कराया जा रहा है। जंघई से सुरियांवा के बीच दो जून तक इंटरलाकिंग के काम करने का समय लगेगा। इसके लिए ट्रेन निरस्त की गई है। सीनियर सेक्सन इंजीनियर जंघई डीएन मिश्रा ने बताया कि सोमवार को 10 घंटे का मेगा ब्लाक लेकर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed