{"_id":"5b0c4b974f1c1bb26e8b522d","slug":"15275324451445-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"45 केंद्रों पर खुले में रखा है गेहूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
45 केंद्रों पर खुले में रखा है गेहूं
Updated Tue, 29 May 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। जिले में गेहूं खरीद एजेंसियों की ओर से खरीदे गए लगभग 15838.42 मीट्रिन टन गेहूं को गोदामों में नहीं रखा गया है। यह गेहूं या तो क्रय केंद्रों में पड़ा है या फिर उसे बाहर खुले में रखा गया है। करीब 45 क्रय केंद्र ऐसे हैं, जहां खरीदा गया गेहूं बाहर खुले आसमान के नीचे रखा गया है। वहीं जिम्मेदार इन गेहूं के भंडारण की व्यवस्था अभी तक नहीं कर पाए हैं। अगर बारिश हो जाए तो करोड़ों रुपये का गेहूं भीगकर खराब हो सकता है।
जिले में एक अप्रैल से लेकर 15 जून तक 62 हजार एमटी गेहूं खरीद करने का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए आठ एजेंसियों को जिम्मेदारी दी गई है। इन एजेंसियों द्वारा किसानों का गेहूं खरीद कर लक्ष्य पूरा करने के लिए 141 गेहूं क्रय केंद्र खोले गए हैं। इन केंद्रों द्वारा अभी तक कुल 40 हजार 482.16 एमटी गेहूं की खरीद की गई है। जिसमें से 24 हजार 623.75 एमटी गेहूं को मुंगराबादशाहपुर मंडी, पुरानी बाजार पीसीएफ गोदाम, शाहगंज एफसीआई गोदाम व किरतापुर गोदाम में रख दिया गया है। गोदाम में जगह नहीं रहने के कारण शेष बचा 15 हजार 838.42 एमटी गेहूं या तो क्रय केंद्रों में रखा हुआ है या फिर क्रय केंद्रों के बाहर रखा है। विभागीय सूत्रों के अनुसार 45 क्रय केंद्र ऐसे हैं, जहां खरीदा गया गेहूं बाहर रखा गया है। साधन सहकारी समिति बोड़सर खुर्द, साधन सहकारी समिति मढ़ी, साधन सहकारी समिति खुटन, साधन सहकारी समिति टिकरी खुर्द, साधन सहकारी समिति मोहम्मदपुर गुलरा, साधन सहकारी समिति दहेव, साधन सहकारी समिति रजनीपुर, साधन सहकारी समिति जगापुर बनकट, साधन सहकारी समिति दतांव, साधन सहकारी समिति होलपुर, साधन सहकारी समिति पालीपुर, साधन सहकारी समिति दतांव, पीसीएफ तुलापुर आदि गेहूं क्रय केंद्रों पर बाहर खुले आसमान के नीचे गेहूं खरीद कर रखा गया है।
सात करोड़ 81 लाख का भुगतान बकाया
जौनपुर। जिले में आठ एजेंसियों द्वारा अभी तक 11 हजार 468 किसानों से कुल 70 करोड़ 64 लाख रुपये का गेहूं खरीदा गया है। लेकिन अभी तक मात्र 62 करोड़ 83 लाख का भुगतान किसानों को किया गया है। अभी भी सात करोड़ 81 लाख रुपये का भुगतान नहीं किया गया है। जबकि सरकार द्वारा 72 घंटे के अंदर किसानों को खरीदे गए गेहूं का भुगतान करने का निर्देश है। गेहूं का भुगतान नहीं होने से किसान गेहूं क्रय केंद्रों का चक्कर काटने को विवश हैं।
विज्ञापन
जिले में स्थित सभी गोदाम गेहूं से भर गए हैं। जिससे गेहूं का उठान क्रय केंद्रों से नहीं किया जा सका है। गेहूं को रखने के लिए कृषि विभाग परिसर में स्थित 2500 एमटी स्टोर को किराए पर लिया गया है, जहां क्रय केंद्रों पर रखे गेहूं को शीघ्र पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। - महेश कुमार श्रीवास्तव, जिला खाद्य विपणन अधिकारी