फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   एक छत के नीचे पीड़ित महिलाओं के समस्याओं का होगा समाधान

एक छत के नीचे पीड़ित महिलाओं के समस्याओं का होगा समाधान

Mon, 28 May 2018 12:12 AM IST
Updated Mon, 28 May 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
एक छत के नीचे पीड़ित महिलाओं के समस्याओं का होगा समाधान
अब पीड़ित महिलाओं की समस्याओं का समाधान कराने के लिए एक वन स्टाप सेंटर खुलेगा। उनको हेल्प लाइन नंबर 181 पर काल करनी होगी। इसकी स्थापना के लिए निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कालेज सिद्दीकपुर के परिसर में भूमि चिह्नित कर ली गई है। साथ ही चिकित्सा एवं शिक्षा विभाग से भूमि की एनओसी की मांग की गई है। एनओसी मिलते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। वहीं इस केंद्र के खुलने से जिले में पहले से कार्य कर रही 181 रेस्क्यू टीम और अधिक मजबूत होगी।
विज्ञापन

एक छत के नीचे पीड़ित महिलाओं की समस्याओं का निदान हो सके। इसके मद्देनजर केंद्र सरकार द्वारा सभी जनपदों में वन स्टाप सेंटर खोलने का निर्देश दिया गया है। इस सेंटर में पीड़ित महिलाओं के लिए सारी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। जिले में उक्त सेंटर की स्थापना करने के लिए जिला प्रोवेशन विभाग द्वारा प्रयास जारी है। विभाग को अभी तक इस भूमि की एनओसी नहीं मिल पाई है। जबकि विभाग द्वारा चिकित्सा एवं शिक्षा विभाग से भूमि की एनओसी देने की मांग की गई है। एनओसी मिलते ही वन स्टाप सेंटर के स्थापना का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

इनसेट:
सेंटर में रहेंगी यह सुविधाएं
जौनपुर। वन स्टाप सेंटर में पीड़ित महिलाओं के लिए आश्रय गृह, खाने -पीने के लिए कैंटीन, एक महिला पुलिस चौकी, चिकित्सा टीम व एटीएम की सुविधा रहेगी। जिससे पीड़ित महिलाओं को मौके पर ही सारी सुविधाएं मिल सके। इसके लिए उनको भटकना न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट:
वन स्टाप सेंटर खोलने के लिए निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कालेज सिद्दीकपुर के परिसर में भूमि चिह्नित कर ली गई है।चिकित्सा एवं शिक्षा विभाग से एनओसी मिलते ही सेंटर के स्थापना का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसमें पीड़ित महिलाओं के सभी समस्याओं का निदान किया जाएगा।
संतोष कुमार सोनी
जिला प्रोवेशन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed