फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   धर्मांतरण का लगाया आरोप

धर्मांतरण का लगाया आरोप

Mon, 28 May 2018 12:12 AM IST
Updated Mon, 28 May 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
धर्मांतरण का लगाया आरोप
क्षेत्र के मुरादपुर कोटिला गांव में ईसाई मिशनरियों द्वारा रविवार को कथित तौर पर कराए गए धर्मांतरण की सूचना पर पहुंचे विहिप और बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने रविवार को बिन्द बस्ती से धर्मांतरण कराने के आरोप में दो लोगों को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। कार्यकर्ताओं को कहीं से सूचना मिली कि ग्राम मुरादपुर के हिंदुओं को बरगला कर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। जिस पर विहिप के जिला अध्यक्ष रामसहाय पांडेय के नेतृत्व में महेन्द्र शुक्ल, माताफेर मिश्र, लालमणि पांडेय , सत्या शुक्ला आदि कार्यकर्ता मुरादपुर की बिन्द बस्ती में पहुंचे और दो लोगों को पकड़ कर पुलिस को सौंपने जाने लगे। तब वहां पहले से मौजूद महिलाओं ने काफी विरोध किया। पुलिस पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। उधर विहिप के जिला अध्यक्ष रामसहाय पांडेय का कहना है कि धर्मांतरण कराने की कवायद एक सप्ताह पूर्व से चल रही थी। दोनों आरोपी ईसाई मिशनरी के एजेंट हैं। उधर विहिप के खिलाफ गांव की महिलाएं थाने पहुंची और विहिप के लोगों का विरोध किया। महिलाओं ने कहा कि वे लोग वहां ईसा मसीह की प्रार्थना करते हैं। धर्मांतरण जैसी बातें गलत हैं। उधर इस मामले में एसपी केके चौधरी ने बताया कि सीओ मछली शहर को मौके पर भेजा गया। जिससे पता चला कि वहां धर्मांतरण जैसा मामला नहीं है। न ही इस मामले में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed