फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पंचायत सचिव आज से करेंगे सामूहिक हड़ताल

पंचायत सचिव आज से करेंगे सामूहिक हड़ताल

Mon, 28 May 2018 12:08 AM IST
Updated Mon, 28 May 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
पंचायत सचिव आज से करेंगे  सामूहिक हड़ताल
जफराबाद(जौनपुर)। ग्राम पंचायत अधिकारी ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति के पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक कैंप कार्यालय जगदीशपुर पर हुई। जिसमें तीन सूत्रीय मांगों के समर्थन में विचार विमर्श कर रणनीति तय की गई। समन्वय समिति के अध्यक्ष/संयोजक डॉ.प्रदीप सिंह ने बताया कि लंबे समय से सचिवों की 3 सूत्रीय मांग ग्रेड पे 2800 करने, शैक्षणिक योग्यता स्नातक/ कंप्यूटर ओ लेवल एवं एसीपी में पदोन्नति पद का ग्रेड पे देने पर सरकार टालमटोल कर रही है। जिस से खिन्न होकर केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर क्रमिक आंदोलन के पंचम चरण में जनपद के समस्त ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी दिनांक 28, 29,30 मई को सामूहिक अवकाश लेकर पूर्ण कार्य बंदी करेंगे।
विज्ञापन

इस क्रम में 02 जून को सामूहिक उपवास विकास भवन के नीचे आयोजित करेंगे। 06 जून 2018 से पूरे प्रदेश के सचिव एक साथ समस्त कार्यों का पूर्ण बहिष्कार करेंगे। ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. फूलचंद कनौजिया ने बताया कि समस्त विकासखंडों के सचिव द्वारा सामूहिक अवकाश के लिए प्रार्थना पत्र खंड विकास अधिकारियों को उपलब्ध करा दिया गया है। बैठक में विजय भान यादव, कृष्ण कुमार मिश्रा,देवेंद्र सिंह, सुनील श्रीवास्तव, अशोक मौर्य,डॉ.रामकृष्ण यादव,धर्मेंद्र राय,साजिद अंसारी, रमेश यादव, उपस्थित रहे।बैठक का संचालन रामकृष्ण पाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed