फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   33 ट्रेने निरस्त यात्रियों की बढ़ी परेशानी

33 ट्रेने निरस्त यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Sun, 27 May 2018 11:56 PM IST
Updated Sun, 27 May 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
33 ट्रेने निरस्त यात्रियों की बढ़ी परेशानी
मीरगंज(जौनपुर)। वाराणसी-प्रतापगढ रेल प्रखंड पर जंघई से सुरियावां स्टेशन के बीच रेल दोहरीकरण के कारण 33 ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं। जिसके कारण यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। एक ट्रेन को बदले रास्ते से गुजारा जा रहा है। कामायनी एक्सप्रेस वाराणसी से एक घंटे देरी से चलेगी। रेलवे द्वारा ट्रेनों को निरस्त किए जाने से लोगों की समस्याएं बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

महानगरों की तरफ यात्रा करने वाल लोग जो पहले से टिकट बुक करा चुके थे उन्हें वापस करने के लिए स्टेशन पर कतार लग रही है। एक सप्ताह तक यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पडे़गा। 27 मई से कई ट्रेनों के निरस्त होने के कारण जंघई स्टेशन पर भीड़ लग गई। लोगों को स्टेशन से वापस घर लौटना पड़ा। जिससे उन्हें टिकट वापस करने के लिए भी लंबी लाईन से जुझना पड़ा।
विज्ञापन

वाराणसी से जंघई स्टेशन के बीच रेल दोहरीकरण का काम चल रहा है। जो अब लगभग पूरा हो चुका है। जिसके कारण 27 मई से 2 जून तक 33 ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं। जिससे इस रूट पर यात्रा करने वालों के सामने दिक्कत खड़ी हो गई है। रेलवे ने 11054 आजमगढ से कुर्ला एक्सप्रेस को 1 जून को, 11053 कुर्ला से आजमगढ एक्सप्रेस को 30 मई को, 11055 कुर्ला से गोरखपुर गोदान एक्सप्रेस को 27 मई से 1 जुन, 11056 गोदान एक्सप्रेस को 29 मई से 3 जुन तक, 2355 अर्चना एक्सप्रेस को 29 मई व 2 जुन को, 2356 अर्चना 30 मई व 3 जून, 2875 निलांचल को 1जून, 2876 निलाचंल 3 जून, 3005 पंजाब मेल 26 मई से एक जून, 3006 पंजाब मेल 28 मई से 3 जून, 4201 इंटरसिटी 28 से 2 जून, 4202 इंटरसिटी 28 से 2 जून, 4203 इंटरसिटी 29 से 2 जृून, 4204 इंटरसिटी 29 मई से 2 जून, 4219/4220 इंटरसिटी 29 मई से 2 जून, 4257/4258 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 29 मई से 3 जून,
विज्ञापन
विज्ञापन


4265/4566 जनता एक्सप्रेस 29 मई से 3 जून, 5017/5018 काशी एक्सप्रेस 28 मई से 2 जून, 15159/15160 सारनाथ एक्सप्रेस 26 मई से 2 जून, 1107/1108 बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस 28 मई से दो जून, 54255/54256 बीएल पैसेन्जर 29 मई से 2 जून तक, 54291/54292 पीपी 29 मई से 2 जून, 54375/54376 ऐजे पैजेन्जर 28 मई से 2 जून तक, 54107/54108 ऐजे पैसेेन्जर 28 से 2 जून, 72115/75116 गाजीपुर डेमू 29 मई से 1 जून, 12875 निलांचल एक्सप्रेस 29 मई को जाने वाली बदले रास्ते वाराणसी से सुल्तानपुर के रास्ते जाएगी। 11071/11072 कामायनी एक्सप्रेस प्रारम्भिक स्टेशन से एक घंटा देरी से चलेगी।
स्टेशन अधीक्षक दशरथ लाल ने बताया की नान इंटर लाकिंग के कारण ट्रेनें निरस्त की गईं। यात्री किसी भी दिक्कत के लिए 139 नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकता है।

पहले दिन 400 टिकट हुआ वापस
वाराणसी प्रतापगढ रेलवे रुट पर ट्रैक दोहरीकरण के काम में इंटरलाकिग होने से ट्रेनो के एक सप्ताह तक निरस्त कर दिया गया है।ट्रेनों के निरस्त होने की जानकारी होते ही दो- तीन माह पहले टिकट निकाल चुके लोग मायुस हो गए हैं। ट्रेन निरस्त होने के पहले ही दिन रविवार को टिकट वापस करने के लिए यात्रियों का हुजुम उमड़ पड़ा। काफी मशक्कत के बाद लोग टिकट वापस कर पा रहे थे। पहले दिन लगभग 400 यात्रियों का टिकट वापस हुआ।
वाराणसी प्रतापगढ रेलवे रुट पर ट्रैक दोहरीकरण के काम में इंटरलाकिग हो रहा है। जिसस इस रुट पर ट्रेनों का आवागमन 27 मई से लेकर दो जून तक ट्रेनो को संचालन रोक दिया गया है। इस रुट पर चलने वाली ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। जबकि अपने गंतव्य तक जाने के लिए कई यात्री दो माह से कई यात्री तीन व चार माह से अपना टिट बुक कराए थे। लेकिन ट्रेनों के निरस्त होने के बाद वे मायुस हो गए। रविवार को पहले ही दिन टिकट वापस करने के लिए यात्रियों की भारी भीड़ लगी रही। रामनगर भदेही के सुनील मिश्रा, रेखा मिश्रा व असगर अली ने तीन माह पहले काफी जद्दोजहद के बाद मुम्बई जाने के लिए टिकट निकाला था। ट्रेन निरस्त होने के बाद रविवार को वे टिकट कैसिंल कराने के लिए घंटो लाईन में खड़े रहे।


काफी मशक्कत के बाद उनका टिकट वापस हुआ। जोगापुर जंघई के मनीष पांडेय व राहुल पांडेय भी काशी एक्सप्रेस से यात्रा करना था। लकिन स्टेशन पहुचने पर पता चला की ट्रेन निरस्त हो गई।किसी तरह वे भी अपना टिकट वापस किए। चम्पापुर रामउजागिर परिवार सहित स्टेशन पहुचे थे। ट्रेन निरस्त होने के कारण घंटो लाईन में खड़ा होकर टिकट वापस किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed