फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   परमात्मा को पाने का साधन है प्रेम भाव

परमात्मा को पाने का साधन है प्रेम भाव

Sun, 27 May 2018 12:32 AM IST
Updated Sun, 27 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
परमात्मा को पाने का साधन है प्रेम भाव
सुजानगंज। क्षेत्र के तिलहरा में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन शनिवार को पंडित श्री आशीष कृष्ण शास्त्री जी महाराज जी ने अरिष्टासुर, केशी उद्धार, कंश बध आदि का वर्णन प्रवचन के माध्यम से किया। उन्होंने उद्धव के चरित्र का वर्णन करते हुए कहा कि परमात्मा को पाने के लिए सबसे सरल साधन प्रेम भाव है। क्योंकि भगवान ने यह खुद कहा है कि भाव का भूखा हुं मैं तो भाव ही एक सार है, भाव से मुझको भजे तो भव से बेड़ा पार है ।भाव बिना कुछ दे तो मैं कभी लेता नही ,भाव से भी एक फूल दे तो वो मुझे स्वीकार है।उन्होंने बताया कि उद्धव जी ज्ञान के बड़े अहंकार से वृंदावन गए थे। लेकिन वहाँ जाने के बाद गोपियों को देखकर उनका सारा ज्ञान धरा का धरा राह गया। जब छ: महीने बाद लौटे तो ज्ञानी उद्धव नहीं प्रेमी उद्धव बनकर लौटे । इस दौरान रुकमणी और कृष्ण के विवाह की भव्य झांकी देख श्रद्घालु झूम उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed