{"_id":"5b09a9994f1c1bfa6e8b4b26","slug":"15273598911295-4-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंचल 95.4 फीसदी अंक पाकर बनी टापर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंचल 95.4 फीसदी अंक पाकर बनी टापर
Updated Sun, 27 May 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के 12वीं का परीक्षाफल शनिवार को घोषित हुआ। मां दुर्गा सीनियर सेकेंडरी विद्यालय सिद्दीकपुर की आंचल ने 95.4 फीसदी अंक पाकर जिले में अव्वल रहीं। इसी विद्यालय के शिवी और आदर्श 94.6 फीसदी अंक पाकर संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। सफल छात्रों के परिवार वालों ने मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की। जिला कोआर्डिनेटर डा. रुचि शर्मा ने बताया कि बोर्ड का परीक्षाफल 85 फीसदी रहा। परीक्षा में कुल 25 विद्यालयों के 2375 विद्यार्थी शामिल हुए थे।
सीबीएसई के जिले में कुल रिजल्ट के लिए शनिवार की सुबह से छात्र-छात्राओं में उत्साह रहा। रिजल्ट जानने के लिए दोपहर 12 बजे से ही छात्र और अभिभावक इंटरनेट पर बैठ गए। परिणाम आता गया और छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिलते रहे। टापरों की सूची में प्रथम तीन स्थानों में मां दुर्गा सीनियर सेकेंडरी विद्यालय के छात्रों का रहा। द्वितीय स्थान पर इसी विद्यालय के दो छात्र संयुक्त रूप से रहे। तीसरे स्थान पर मेरिट की सूची में छात्राओं का दबदबा रहा। आठ छात्राएं मेरिट में रहीं जबकि पांच छात्र ही मेरिट में स्थान बना सके। मेरिट सूची में आए विद्यालयों में मां दुर्गा सीनियर सेकेंडरी विद्यालय सिद्दीकपुर, आरएन टैगोर स्कूल सुक्खीपुर और सेंट पैट्रिक्स स्कूल पंचहटिया के तीन-तीन विद्यार्थी, नवोदय विद्यालय मड़ियाहूं की दो, उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी और डीवीएस स्कूल जगतगंज के एक-एक विद्यार्थी रहे।