{"_id":"5b09a9934f1c1b926e8b4cbb","slug":"15273598855-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टापर बोले बनेगें इंजीनियर और डाक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टापर बोले बनेगें इंजीनियर और डाक्टर
Updated Sun, 27 May 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के 12 वीं का रिजल्ट शनिवार को घोषित होने के बाद छात्रों में खुशी का माहौल रहा। परीक्षा में बेहतर अंक पाने वाले छात्रों के उत्साह का कोई ठिकान नहीं रहा। टापर छात्रों में कोई इंजीनियर तो कोई डाक्टर बनकर समाज सेवा करने का सपना पाल रखा है। बोर्ड परीक्षा में जिले में सर्वोच्च अंक पाने वाली छात्रा आंचल सिंह का कहना है कि वह मेडिकल की तैयारी करेंगी। एक योग्य चिकित्सक बनकर समाज और देश की सेवा करना चाहती है। आदर्श श्रीवास्तव का इंजीनियर बनने का सपना है। उनका कहना है कि वह आईआईटी की तैयारी करेंगे। वह इंजीनियर बनना चाहते हैं। शिवी गुप्ता का कहना है कि वह सिविल सर्विस की तैयारी करेंगी। वह देश के सबसे बड़े पद आईएएस बनना चाहती है। इसके लिए वह अभी से तैयारी के लिए योजना बना चुकी हैं। इसी प्रकार प्रांजल मिश्र, ज्योति मौर्या, नैनिका सिंह, अंकिता चौरसिया का कहना है कि वह डाक्टर, इंजीनियर, आईएएस और पीसीएस बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं। रिजल्ट घोषित होने के बाद शनिवार को छात्रों में काफी उत्साह रहा। परिवार के लोगों ने मिठाई खिलाकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। जिन विद्यालय के छात्रों ने बेहतर अंक हासिल किया वहां भी खुशी का माहौल रहा। मां दुर्गा जी सीनियर सेकेंड्री स्कूल सिद्दीकपुर में प्रधानाचार्य अशोक कुमार सिंह ने छात्रों को मिठाई खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन