फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   श्रीमद्भागवत के श्रवण मात्र से भक्ति ज्ञान की होती है प्राप्ति

श्रीमद्भागवत के श्रवण मात्र से भक्ति ज्ञान की होती है प्राप्ति

Mon, 21 May 2018 11:56 PM IST
Updated Mon, 21 May 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
श्रीमद्भागवत के श्रवण मात्र से भक्ति ज्ञान की होती है प्राप्ति
जौनपुर। पुरुषोत्तम मास में जिले में विभिन्न स्थानों पर श्रीमद्भागवत कथाएं हो रही हैं। कथा व्यास लोगों को ज्ञान, भक्ति और वैराग्य का मर्म समझा रहे हैं। पुुरुषोत्तम मास या अधिमास को भगवान श्रीकृष्ण का महीना माना जाता है। इसमें कथा श्रवण और पूजन का विशेष महत्व है।
विज्ञापन

तिलहरा के झाली भवानी मंदिर में आशीष कृष्ण शास्त्री कथा सुना रहे हैं। रविवार की कथा में उन्होंने भक्ति, ज्ञान और वैराग्य के मर्म को समझाते हुे कहा कि श्रीमद्भागवत में इनका समन्वय है। इसके श्रवण से भक्ति ज्ञान और वैराग्य की प्राप्ति होती है। यज्ञाचार्य अजय द्विवेदी एवं उप आचार्य चक्रपाणि ने यज्ञ कराया। घनश्याम शुक्ल, लालजी, मोहित शुक्ल, अखिलेश, शिवेंद्र, दीपक, प्रभाकर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मछलीशहर क्षेत्र के देवरिया गाँव में चल रही भगवतकथा के दौरान वृंदावन से आए विद्याधर महाराज ने कहा कि श्रीमद्भगवत के श्रवण से राक्षसी प्रवृत्ति नष्ट होती है और ईश्वर के प्रति श्रद्धा उत्पन्न होती है। उन्होंने कृष्ण की बाल लीला का मनोहारी वर्णन किया। श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की झांकी भी कथा स्थल पर सजाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरईपार क्षेत्र के रीठी में माता प्रसाद मिश्र के आवास पर श्रीमदभागवत कथा में पंडित मुरारी श्याम पांडेय ने पूतना उद्धार, नामकरण संस्कार, ब्रह्मजी का मोह, कालिया नाग पर कृपा, वेणु गीत, चीरहरण तथा गोवर्धन धारण की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण सभी ऐश्वर्य से युक्त हैं। ज्ञान के गीता का उपदेश में दिखता है तो पूतना वध, शत्रु के सामने निहत्थे निकलने का गुण, अग्नि का पान करना, द्वारिका का निर्माण, गोवर्धन धारण उनके अन्य ऐश्वर्य दिखाई देते हैं। पंडित सुरेश मिश्र, पंडित दीनानाथ मिश्र, पंडित रविशंकर मिश्र आदि ने हिस्सा लिया।



मीरगंज। ग्रामीण विकास एवं शिक्षण संस्थान इलाहाबाद की ओर से 21 मई से 21 जून तक अन्तराष्ट्रीय योग दिवस के रुप में जगह मनाने का फैसला किया। इसी क्रम में हुबराज बिन्द, सर्वोदय बालिका विद्यालय भटहर में सोमवार को इसकी शुरुआत की गई।मीरगंज के हुबराज बिन्द सर्वोदय बालिका विद्यालय भटहर में योग दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें सैकडों लोगों को योग कराया गया। इस दौरान ट्रेड योग मास्टर द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। 7इसके पहले कार्यक्रम का उद्घाटव जिला पंचायत सदस्य भानु प्रताप सिंह ने किया। इस मौके पर अमृत लाल बिन्द, दुर्बली राम बिन्द, महेन्द्र कुमार बिन्द, सिन्टु मौर्या आदि उपसिथित रहे।

खुटहन। सौरइया गांव के चौरा माता मंदिर पर रविवार की रात आयोजित देवी जागरण मे गायक कलाकारों ने भक्ति गीत की ऐसी शमां बांधी कि श्रोता रात भर जागने को विवश हो गए। वैदिक बिधि से मंदिर मे देवी पूजन के बाद दीपक जयसवाल ने गायक कलाकारों को चुनरी ओढ़ा कर उन्हें सम्मानित किया। गायक संतोष तिवारी ने निमिया के डारिया मैया डाले ली झुलनवा, मैया झूलि-झूलि ना, सुनाकर श्रोताओं को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया। प्रसिद्ध भोजपुरी गायक ताड़क मिश्रा ने लिहले अइह हो भैया मैहर से चुनरी, गाकर श्रोतागण को झूमने और नाचने को मजबूर कर दिया। वही मुंबई से आई महिला गायिका अनमोल सिंह ने बमबम बोल रहा है काशी, गाकर श्रोताओं को झूमने पर विवश कर दिया।

इस मौके पर तीरथ विश्वकर्मा,ओम प्रकाश, राहुल तिवारी, रवि ओझा, अनुपम तिवारी, अरविंद वर्मा, राणा यादव, दीपचंद पांडेय, राजपति वर्मा, कल्लू मिश्रा, विवेक ओझा, गुलाब शर्मा, आदि लोग उपस्थित रहे। आयोजक विनोद कुमार साहू ने आभार प्रकट किया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed