{"_id":"5b006d384f1c1be3408b686c","slug":"1526754612512-16-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 मोहल्लों की 16 घंटे बाधित रही बिजली आपूर्ति,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 मोहल्लों की 16 घंटे बाधित रही बिजली आपूर्ति,
Updated Sun, 20 May 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। हुसेनाबाद विद्युत उपकेंद्र के पावर ट्रांसफार्मर की पावर केबिल शुक्रवार को क्षतिग्रस्त होने से लगभग 12 मोहल्लों की 16 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। इससे लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। वहीं, देर रात तक बिजली नहीं रहने से लोगों को की नींद हराम हो गई। हालांकि बिजली विभाग द्वारा लगभग रात दो बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। बिजली आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
शुक्रवार को दिन में लगभग 10 बजे हुसेनाबाद विद्युत उपकेंद्र के पावर ट्रांसफार्मर की पावर केबिल अचानक क्षतिग्रस्त हो गई। इससे फीडर एक और चार से बिजली आपूर्ति होने वाले लगभग 12 मोहल्ले की बिजली गुल हो गई। इसमें हुसेनाबाद, भगौती कालोनी, वन विहार, सिविल लाइन और मातापुर आदि मोहल्लों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली आपूर्ति बाधित होने से उमस भरी गर्मी से लोग बिलबिला रहे थे। लोग अपने दैनिक दिनचर्या के काम नहीं कर पाए। पानी के लिए लोगों को भटकना पड़ा। लोग 20 से 25 रुपये देकर आरओ का पानी खरीद कर पीने को विवश हुए। साथ ही देर रात तक बिजली नहीं रहने से लोगों मकानों और छतों पर टहल रहे थे। लगभग रात दो बजे बिजली आने से लोगों ने राहत की सांस ली।
हुसेनाबाद विद्युत उपकेंद्र के पावर ट्रांसफार्मर की शुक्रवार को पावर केबिल क्षतिग्रस्त हो गई थी। इससे लगभग 12 मोहल्लों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी लेकिन देर रात तक दूसरी केबिल लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। - एससी सोनोरिया, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड प्रथम