{"_id":"5b006d354f1c1b334d8b47a0","slug":"152675460812-29-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2.29 लाख घरों में नहीं पहुंची है बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2.29 लाख घरों में नहीं पहुंची है बिजली
Updated Sun, 20 May 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। जिले में दो लाख 29 हजार घरों में अभी तक बिजली नहीं पहुंच सकी है। सौभाग्य योजना के अंतर्गत बिजली विभाग द्वारा इस वित्तीय वर्ष में कनेक्शन देकर इन घरों में बिजली पहुंचाने का काम किया जाएगा। वहीं अब तक चार लाख 21 हजार घरों में बिजली पहुंच पाई है। विभाग की मानें तो जिस मजरे को कनेक्शन देकर संतृप्त किया जा रहा है। उन मजरों में पोल व तार लगाकर बिजली आपूर्ति करने का कार्य भी किया जा रहा है।
जिले में कुल 15000 मजरे हैं। जिसमें छह लाख 50 हजार घर हैं। हर घरों में सौभाग्य योजना के तहत कनेक्शन करने का कार्य बिजली विभाग द्वारा किया जा रहा है। इस दौरान गरीबों को नि:शुल्क कनेक्शन देने का कार्य किया जा रहा है। वहीं जो गरीब नहीं हैं। उनसे 500 रुपये लेकर कनेक्शन देने का कार्य किया जा रहा है। लेकिन यह धनराशि कनेक्शन धारक को बिल के साथ 10 किश्तों में अदा करने की व्यवस्था की गई है। जिससे कनेक्शन धारक आसानी से उक्त धनराशि जमा कर सकें। जिले में दिसंबर तक घर-घर बिजली पहुंचा देना है। विभाग भी बिजली नहीं पहुंचाने वाले घरों को चिह्नित कर लिया है। इस दौरान जिले में दो लाख 29 हजार घर ऐसे हैं। जिसमें अभी तक बिजली नहीं पहुंची है। इन घरों में वर्तमान वित्तीय वर्ष में बिजली पहुंचाने की तैयारी विभाग द्वारा कर ली गई है। कनेक्शन करने का कार्य शरू कर दिया गया है। खंभा व तार लगाकर आपूर्ति भी कर रही है।
जिन घरों में बिजली नहीं पहुंच पाई है, ऐसे घरों को चालू वित्तीय वर्ष में सौभाग्य योजना के तहत बिजली से आच्छादित कर दिया जाएगा। इसके लिए मजरेवार कनेक्शन देने के साथ ही पोल व तार लगाकर बिजली आपूर्ति भी की जा रही है। ग्राम स्वराज अभियान के तहत 46 गांवों में 3117 कनेक्शन देकर संतृप्त कर दिया गया है।- एके मिश्रा, अधीक्षण अभियंता विद्युत