{"_id":"5b006c7d4f1c1be0408b69fd","slug":"152675442510-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक जीत से खुश कांग्रेसियों ने मनाया जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्नाटक जीत से खुश कांग्रेसियों ने मनाया जश्न
Updated Sun, 20 May 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। कर्नाटक जीत से खुश कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर पटाखे फोड़े। साथ ही इसे कर्नाटक में बनीं सेक्युलर सरकार बीजेपी के मुंह पर तमाचा व लोकतंत्र की जीत बताया है।पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व पूर्व विधायक नदीम जावेद के आवास पर शनिवार को कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर पटाखे फोड़कर हर्ष जताया।
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व विधायक नदीम जावेद ने कहा कि कर्नाटक में बनीं सेक्युलर सरकार बीजेपी के मुंह पर तमाचा है। यह लोकतंत्र की जीत हुई है। सब कुछ ठीक रहा तो गोवा, मणिपुर और बिहार से भी बीजेपी का सूपड़ा साफ होगा। उन्होंने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में राजस्थान, हरियाणा ,मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ सहित 2019 के चुनाव में बीजेपी का सूपड़ा साफ कर देश में सरकार बनाएंगे। जिससे किसानों, गरीबों, युवाओं, व्यापारियों के सपने को साकार करने का काम करेंगे। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह ने कहा कि कर्नाटक में जिस तरह से नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने झूठ का सहारा लेकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था। वह जनता के सामने हैं क्योंकि झूठ बहुत दिनों तक नहीं टिकता और इनका यही झूठ आने वाले 2019 के चुनाव में इन को करारी शिकस्त देगी। उक्त अवसर पर यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सत्यवीर सिंह, शहर अध्यक्ष नियाज ताहिर, फैसल हसन, तबरेज,जयमंगल यादव, मोहम्मद साकिब, राजू गुप्ता, अजीज उल्ला, जितेंद्र सिंह, सोनू सेठ व प्रमोद यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बक्शा- उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी विचार विभाग के महासचिव जयशंकर दूबे की अध्यक्षता में नौपेड़वा बाजार में स्थित श्रीराम जानकी मंदिर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। महासचिव जयशंकर दूबे ने कर्नाटक में भाजपा की येदुरप्पा सरकार द्वारा इस्तीफा देने को सत्य की जीत बताया। कहा कि राज्यपाल द्वारा किया गया सविंधान विरोधी कृत्य पूरा देश ने देखा। इस घटना ने भाजपा व मोदी सरकार को बेनकाब कर दिया है। इस दौरान मौजूद काग्रेसियों ने एक दूसरे का मुंह मीठा करा जश्न मनाया। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवराज पांडेय, विशाल पांडेय, अंबरीश दूबे, राजेंद्र यादव, अशोक मिश्र, कपिल मिश्र, सुनीत कुमार श्रीवास्तव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।