फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   चाकू घोंपकर युवक की हत्या

चाकू घोंपकर युवक की हत्या

Sat, 19 May 2018 12:08 AM IST
Updated Sat, 19 May 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
चाकू घोंपकर युवक की हत्या
चाकू घोंपकर युवक की हत्या
विज्ञापन

घटना से आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो
जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के हैदरपुर बाजार में शुक्रवार की शाम करीब साढ़े सात बजे चाकू घोंपकर युवक की हत्या कर दी गई। घटना से गुस्साए लोगों ने हैदरपुर बाजार में शव सड़क पर रखकर तेजी बाजार-बक्शा मार्ग को जाम कर दिया। हत्या का कारण पता नहीं चल सका है।

बक्शा थाना क्षेत्र के गैरी खुर्द गांव निवासी नंदलाल गौतम का बेटा अभिषेक गौतम (19) हैदरपुर बाजार में टेंट हाऊस पर काम करता था। शुक्रवार की शाम को अभिषेक टेंटहाऊस पर मौजूद था। उसी दौरान एक युवक पैदल टेंटहाऊस पर पहुंचा और अभिषेक को बाहर बुलाया। वह जैसे ही टेंटहाऊस से निकलकर बाहर आया तभी युवक ने उसपर चाकू से हमला कर दिया। उसने चाकू से उसके सीने में ताबड़तोड़ कई वार किए। युवक लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। हमलावक मौके से फरार हो गया। आस पास के लोगों ने उसे स्थानीय एक चिकित्सक के पास ले गए जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। गुस्साए लोगों ने सड़क पर शव रखकर तेजीबाजार-बक्शा मार्ग को जाम कर दिया। जाम की खबर पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को मनाने की कोशिश की लेकिन खबर लिखे जाने तक लोग मौके पर डीएम और एसपी के आने की मांग पर अड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed