फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   उपकेंद्र बनने से क्षेत्र की जनता को मिलेगा लाभ

उपकेंद्र बनने से क्षेत्र की जनता को मिलेगा लाभ

Sat, 19 May 2018 12:04 AM IST
Updated Sat, 19 May 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
उपकेंद्र बनने से क्षेत्र की जनता को मिलेगा लाभ

विज्ञापन
मड़ियाहूं। मछलीशहर के सांसद रामचरित्र निषाद ने कहा कि भाजपा सरकार जनता के लिए समर्पित है। मैं जनता का सेवक हूं जनता ने मुझे अपने प्रतिनिधि के रूप मे लोक सभा मे भेजा है। मैं जनता के कार्यो को पूरी इमानदारी और परिश्रम से करने के लिए दिन रात लगा हुआ हूं। वह शुक्रवार को उतिराई बडेरी के 33/11 केबी के नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र के उदघाटन के अवसर पर बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि बरसठी पावर हाउस पर क्षमता से अधिक लोड था लेकिन इस उप-केंद्र के उदघाटन से क्षेत्रीय जनता को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा। कार्यक्रम के प्रारम्भ मे अधिशासी अभियंता बीबी सिंह तथा मंडल अध्यक्ष बेलवा राज कृष्ण शर्मा, बब्बू ने सांसद को बुके देकर माल्यार्पण कर स्वागत किया। अभियंता बीके राय ने कहा कि विद्युत उपकेंद्र बन जाने से जनता को राहत मिलेगी। कार्यक्रम को भैयाराम पटेल, समशेर सिंह, डा. बिजय चन्द पटेल, केपी मिश्रा, राजेश सिंह ने संबोधित किया। इस अवसर पर इन्द्रेश तिवारी, बिनोद यादव, सुरेन्द्र बिक्रम सिंह, रमेश दूबे, प्रवीण पांडेय, प्रवीण चौहान, अम्बरीष सिंह, सत्यनारायण गुप्ता, सतीश सिंह, मनोज पाठक, देवेंद्र सिंह, बिजय बिन्द, जेपी मिश्रा, आदेश सिंह, शमशेर बहादुर चौहान, संजीव गुप्ता, एसडीओ शिवशंकर प्रजापति, राजबीर सिंह, रामबहादुर यादव उपस्थित रहे। संचालन मंडल अध्यक्ष बेलवा राज कृष्ण शर्मा बब्बू ने किया। अध्यक्षता कर रहे मनोज पाठक ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed