फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   संपूर्ण समाधान दिवस में

संपूर्ण समाधान दिवस में आए 839 फरियादी

Wed, 16 May 2018 12:17 AM IST
Updated Wed, 16 May 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
 संपूर्ण समाधान  दिवस में
सुनवाई करते डीएम
जौनपुर। जिले के सभी तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में मंगलवार को अधिकारियों ने जन समस्याएं सुन कर निस्तारित किया। इस दौरान कुल 839 फरियादियों ने प्रार्थना पत्र देकर समस्या निस्तारण करने की अपील की। जिसमें से 88 फरियादियों के समस्याओं का निस्तारण किया गया। शेष बचे फरियादियों के 751 प्रार्थना पत्रों को निस्ताररित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को दे दिया गया।जिससे उनको मायुस होकर वापस लौटना पड़ा।आयुक्त वाराणसी मंडल दीपक अग्रवाल व आईजी वाराणसी विश्वजीत महापात्रा ने मड़ियाहूं पहुंचकर आए शिकायतों के निस्तारण की जांच की। जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने बदलापुर तहसील में जन समस्याएं सुनी। इस दौरान आईजीआरएस में गलत रिपोर्ट लगाने और झूठी रिपोर्ट लगा कर प्रार्थनापत्रों का निस्तारण नहीं करने पर नाराजगी जताया। साथ ही ऐसी लापरवाही को कत्तई बर्दाश्त नहीं करने का निर्देश दिया। इस दौरान हैंडपंपो के रीबोर में लापरवाही बरते जाने की शिकायत पर जिला पंचायत राज अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी पंचायत को फटकार लगाते हुए शीघ्र हैंडपंपों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने बदलापुर तहसील सभागार में जन समस्याएं सुनी। इस दौरान कुल आए 108 प्रार्थना पत्रों में से मौके पर 22 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया। शेष 86 प्रार्थना पत्रों को सम्बन्धित अधिकारियों को सौपते हुए एक सप्ताह में निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होंने आवास, राशन कार्ड, जमीन विवाद, रास्ता संबंधी आदि विवादों को तत्काल निस्तारित करने का निर्देश दिया। अधिकारियों द्वारा आईजीआरएस में गलत रिपोर्ट लगाये जाने पर नाराजगी व्यक्त किया। अधिकारियों द्वारा प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के दौरान पर झूठी रिपोर्ट लगाने की शिकायत की गई। जिसको डीएम ने कत्तई बर्दाश्त नहीं करने की चेतावनी दी। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी पंचायत को फटकार लगाते हुए हैंडपम्प के रीबोर में लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया।इस अवसर पर एसपी केके चौधरी,सीडीओ आलोक कुमार सिंह सीएमओ डा. ओपी सिंह, पीडी पीके राय, डीपीआरओ सुधीर श्रीवास्तव, डीपीओ जीडी यादव,एसडीएम रमापति राम विन्द, तहसीलदार चंद्रशेखर यादव सहित अन्य उपस्थित रहे।मछलीशहर- उपजिलाधिकारी जगदम्बा प्रसाद सिंह ने मछलीशहर तहसील सभागार में लोगों की समस्याएं सुनकर निस्तारित किया। इस दौरान आए 83 प्रार्थना प्रार्थना पत्रों में से सात का निस्तारण मौके पर किया गया। शेष 76 प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारियों को निस्तारित करने के लिए सौप दिया गया। एसडीएम ने कहा कि इस समय खेत खाली है। राजस्व कर्मी सीमांकन व भूमि संबंधी शिकायतों का निस्तारण कर लें। जिससे अगल बगल के कास्तकारों को कोई असुविधा न हो। मडियाहूं- उप जिलाधिकारी मोतीलाल यादव ने मड़ियाहूं तहसील सभागार में जन समस्याएं सुनकर निस्तारित किया। जिसमें आए कुल 192 प्रार्थना पत्रों में से 27 का मौके पर निस्तारण हो सका। शेष 165प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारियों को निस्तारित करने के लिए सौप दिया गया। इस दौरान अचानक पहुंचे आयुक्त वाराणसी मंडल दीपक अग्रवाल व आईजी वाराणसी विश्वजीत महापात्रा ने कहा कि तहसील समाधान दिवस शासन की प्राथमिकता प्राथमिकता में है। इसकी गुणवत्ता पूर्ण तरीके से समय बद्ध निस्तारण किया जाए ।इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।शाहगंज- अपर जिलाधिकारी भू व राजस्व राम आसरे सिंह ने शाहगंज तहसील सभागार में लोगों की समस्याएं सुनकर निस्तारित किया। इस दौरान आए कुल 180 प्रार्थना पत्र में से 12 का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष 168 प्रार्थना पत्रों को निस्तारित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को दे दिया गया। केराकत- एसडीएम मंगलेश दुबे ने केराकत तहसील सभागार में लोगों की समस्याएं सुन कर निस्तारित किया। इस दौरान आए 194 आवेदन पत्रों में से 12 का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष 182 प्रार्थना पत्र को संबंधित अधिकारियों को निस्तारित करने के लिए सौप दिया गया। एडीएम वित्त व राजस्व आरपी मिश्र ने सदरतहसील में जन समस्याओं को सुन कर निस्तारित किया।इस दौरान कुल आए 82 प्रार्थना पत्रों में से मात्र आठ का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष 74 प्रार्थना पत्र निस्तारित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को सौप दिया गया। इस अवसर पर एसडीएम प्रियंका प्रिय दर्शनी व तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed