फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   गंगाजमुनी तहजीब को दफ्न करना चाहती है भाजपा:नसीमुद्दीन

गंगाजमुनी तहजीब को दफ्न करना चाहती है भाजपा:नसीमुद्दीन

Mon, 14 May 2018 12:12 AM IST
Updated Mon, 14 May 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
गंगाजमुनी तहजीब को दफ्न करना चाहती है भाजपा:नसीमुद्दीन

विज्ञापन
जौनपुर। बहुजन समाज पार्टी को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सत्ता में काबिज भारतीय जनता पार्टी गंगाजमुनी तहजीब को दफ्न करने पर तुली है। वह रविवार को कांग्रेस के पूर्व विधायक नदीम जावेद के सुक्खीपुर स्थित आवास पर मीडिया से मुखातिब थे। कहा कि 2019 के चुनाव में कांग्रेस जीतेगी और राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस में उनके लिए नई पार्टी नहीं हैं। उनके बाप और दादा भी कांग्रेस में ही थे। वह खुद कांग्रेस को वोट करते थे। कांग्रेस ने हमेशा गंगाजमुनी तहजीब को जिंदा रखने की कोशिश की है। दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक वर्ग को साथ लेकर चलती रही है। देश में नरेंद्र मोदी और प्रदेश में योगी आदित्य नाथ की सरकारों ने कानून व्यवस्था को चौपट कर रखा है। लोगों की जानमाल की सुरक्षा सरकारें नहीं कर पा रही हैं। कारोबार चौपट हो रहे हैं। जब जनता कांग्रेस के साथ थी तो आरएसएस और बीजेपी दूर-दूर तक सत्ता में नहीं थी लेकिन पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वोटों का जबसे बिखराव हुआ तब यह फिरकापरस्त पार्टी सत्ता में आ गई। जब से भाजपा सत्ता में आई है तब से शायद की कोई ऐसा दिन होता हो कि जब किसी महिला की आबरू न लुटे, किसी की हत्या न हो।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा के फरेब को जनता भलीभांति समझ चुकी है। अब कांग्रेस को उम्मीद की निगाहों से देख रही है। 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस सत्ता में आएगी और राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बसपा ही नहीं गैर भाजपा किसी भी राजनीतिक दल से उनका कोई मतभेद नहीं है। फिरका परस्त ताकतों को सत्ता से बेदखल करने के लिए सभी को कांग्रेस के साथ आना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed