फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मदर्स-डे पर हुए विविध कार्यक्रम

मदर्स-डे पर हुए विविध कार्यक्रम

Mon, 14 May 2018 12:12 AM IST
Updated Mon, 14 May 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
मदर्स-डे पर हुए विविध कार्यक्रम

विज्ञापन
जौनपुर। मदर्स डे पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के तत्वावधान में रविवार को नव दुर्गा मंदिर सद्भावना पुल पर अध्यक्ष डा. मनीष सिंह सोमवंशी की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर नारियों का सम्मान करने का संकल्प लिया गया। घरों में मां की आरती उतारी गई और सोशल मीडिया पर भी मां की महत्ता का बखान किया गया।
शुभारंभ मुख्य अतिथि सोनानंदन टीचर्स ट्रेनिंग इंस्टीच्यूट की प्राचार्या संध्या सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि मां की ममता का कोई मोल नहीं होता है। इसलिए पारलौकिक माता से ज्यादा महत्व लौकिक माता को माना जाता है। पुरुष वर्ग का अस्तित्व मातृ शक्ति से ही संभव हुआ है । इतिहास गवाह है, जब -जब आसुरी शक्तियों से पुरुष वर्ग हारा है। तब चाहे दुर्गा हो या काली व चंडी के रुप में मातृ शक्तियों ने आसुरी शक्तियों को हराया है । विशिष्ट अतिथि सिनियर सेकेंडरी स्कूल सेंट पैट्रिक स्कूल की शिक्षिका नीतू सिंह ने कहा कि मातृ शक्ति का इससे बड़ा उदाहरण और क्या हो सकता है कि जिस देश में हम लोग रहते हैं। उसे भारत माता के नाम से जाना जाता है। जहां पर हम लोग रहते हैं, टहलते हैं व घूमते हैं और पेट भरने के लिए भोज्य पदार्थों का उत्पादन करते हैं। उसे धरती माता कहा जाता है। अध्यक्ष डा. मनीष सिंह सोमवंशी ने कहा कि यत्र नारियस्तु पुज्यते रमंते तत्र देवता आज का दिन संकल्प लेने का दिन है कि नारी मात्र के प्रति हम दया का भाव रखेंगे। महामंत्री अश्वनी कुमार सिंह ने कहा कि भगवान हमें प्रत्यक्ष रूप से तो दिखाई नहीं पड़ते। उन्होंने मां के रुप में एक खूबसूरत रचना करके इस पृथ्वी पर भेजा है, जो सारे दु:खों को सहते हुए भी अपने संतानों के सामने मुस्कुराती रहती है । ठाकुर राजेश सिंह, ज्योति सिंह, विनोद सिंह, दीपशिखा सिंह, अनुज सिंह, सरोज सिंह, कुसुम सिंह, श्रीप्रकाश सिंह, प्रियव्रत सिंह,वर्धमान सिंह, राहुल सिंह, राकेश कुमार सिंह, शोभनाथ सिंह आदि उपस्थित रहे ।
विज्ञापन


मदर्स-डे पर हुए विविध कार्यक्रम
सिरकोनी। एमएच कान्वेंट स्कूल जाफराबाद में रविवार को मदर्स-डे मनाया गया। इस अवसर परस्कूल के सभी बच्चों और माताओं को आमंत्रित किया गया। इस मौके पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें म्यूजिकल गेम तथा ओपन डांस कंपटीशन करवाया गया। गेम के दौरान प्रश्नोत्तरी का आयोजन हुआ। बच्चों ने गीत , नृत्य भी प्रस्तुत किया। स्कूल के प्रबंधकइजहार हुसैन ने बताया कि जो बच्चे पूरे साल में बेहतर यूनिफार्म में आए हैंऔर जो अच्छे अंक प्राप्त किए हैं उनके माताओं को मदर्स-डे पर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर निशि आब्दी, रश्मिता सिंह, पूनम गौतम, मुमताज हुसैनी,नशिम बानो, राजिया, रुक्सार, फरहद, सुमन पाल, आफरीन,संदीप, रुपेश,जितेन्द्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed