{"_id":"5af733ab4f1c1be0408b4df4","slug":"152615005615112-2-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"112 राजस्व गांव में से 2","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
112 राजस्व गांव में से 2
Updated Sun, 13 May 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
केराकत। स्वच्छ भारत अभियान के तहत गांवों को खुले में शौच मुक्त करने के लिए शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है। केराकत विकास खंड में अब तक 112 राजस्व गांव को दो अक्टूबर तक खुले में शौच मुक्त करना है लेकिन अभी सिर्फ 28 गांव में यह हो सका है।
ब्लाक के अधिकारियों के मुताबिक कुल 71 ग्राम पंचायतों में 112 राजस्व गांव में 38796 शौचालय बनने थे। जिसमें अभी भी 66 ग्राम पंचायतों के 84 राजस्व गांव में कुल 18129 शौचालय बनने हैं। यदि समय भीतर यह शौचालय बन जाते हैं तो केराकत विकास खंड पूर्ण रूप से खुले में शौच से मुक्त हो जाएगा। खंड विकास अधिकारी राजीव कुमार शर्मा का कहना है कि लोगों को जागरूक किया जा रहा है। 71 ग्राम पंचायतों में से 5 ग्राम पंचायते सिहौली, धरौरा, भीतरी, सुरहुरपुर व रामगढ़ को पूर्ण रूप से शौचालय से युक्त हो गए हैं। कार्य तेजी से हो रहा है। केवल 10 पंचायत सेक्रेटरी हैं। एक-एक सेक्रेटरी के पास छह से सात गांव हैं।